फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   German Ambassador Walter Lindner said we can't ignore international laws breaking in South China Sea

South China Sea: जर्मन राजदूत ने दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर दिया बयान, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना को नजरअंदाज नहीं कर सकते 

Sat, 22 Jan 2022 10:20 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 10:20 PM IST
सार

शुक्रवार को जर्मनी नौसेना के युद्धपोत बायर्न के मुंबई के बंदरगाह पर पहुंचने पर लिंडरन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के पहले से ही रिश्ते को प्रगाढ़ करने की अभिव्यक्ति है।

विज्ञापन
German Ambassador Walter Lindner said we can't ignore international laws breaking in South China Sea
जर्मनी के राजदूत वाल्टर लिंडनर - फोटो : Social media

विस्तार

दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती गतिविधि के बीच जर्मनी के राजदूत वाल्टर लिंडनर ने कहा, जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान नहीं कर रहे, ऐसे व्यवहार पर आंखें बंद नहीं कर सकते। यह अवहेलना नजरअंदाज करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी नीति किसी भी राष्ट्र के खिलाफ नहीं है। हम समावेशी की बात करते हैं और नियम आधारित सम्मान के पक्ष में हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत ही भारत और अन्य देशों के साथ हमारे संबंध हैं। शुक्रवार को जर्मनी नौसेना के युद्धपोत बायर्न के मुंबई के बंदरगाह पर पहुंचने पर लिंडरन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के पहले से ही रिश्ते को प्रगाढ़ करने की अभिव्यक्ति है। आने वाले समय में भारत-जर्मनी अपने सैन्य सहयोग को और तेज करेंगे। 

विज्ञापन


यूक्रेन-रुस पर दृष्टिकोण स्पष्ट 
जर्मनी के राजदूत ने कहा कि यूक्रेन-रुस मसले पर हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है। सभी के लिए एक रेड लाइन है। यदि अधिक आक्रामक होकर लाइन को पार किया गया तो परिणाम भी विकट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed