फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   George Fernandez: Such a socialist leader's last visit, people asked - when will such a leader now?

जॉर्ज फर्नांडीजः अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने पूछा, ऐसा नेता अब कब आएगा?

Thu, 31 Jan 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 31 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
George Fernandez: Such a socialist leader's last visit, people asked - when will such a leader now?
जॉर्ज फर्नांडीज

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनकी इस अंतिम यात्रा में उनके संघर्ष के दिनों के साथी रहे नीतीश कुमार और शरद यादव सहित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई नेता पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


जॉर्ज फर्नांडीज की पत्नी लैला कबीर सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी अंतिम यात्रा की रस्में निभाईं। सेना के एक बैंड ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज के सम्मान में धुन बजाकर अंतिम क्रिया की रस्म पूरी की। पूरी अंतिम क्रिया के दौरान जॉर्ज फर्नांडीज अमर रहें, समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीज अमर रहें, मजदूरों की आवाज जॉर्ज फर्नांडीज अमर रहें जैसे गगनभेदी नारे लगते रहे।  
विज्ञापन


अब ऐसा नेता कौन

कहते हैं कि मृत्यु के बाद साथ कुछ नहीं जाता। सिर्फ आपके कर्म दुनिया को याद रह जाते हैं। अगर मौत के बाद भी दुनिया आपके बारे में कुछ अच्छा बोले तो समझो कि जीवन लेना सफल रहा। जॉर्ज फर्नांडीज के संघर्ष की कहानियां तो लगातार लोग बयान ही कर रहे हैं। लेकिन उनकी अंत्येष्टि के मौके पर ड्यूटी पर तैनात किये गए जवान भी अपनी बातों में ऐसे महान नेता को याद करते रहे। आम जनता के लोगों ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीज के जाने के बाद अब समाजवाद का अंतिम पृष्ठ लिख दिया गया है। अब इसके बाद शायद ही कोई नेता आए और जनता के दिलों में उस तरह की जगह बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बती समुदाय के लोगों की भारी उपस्थिति

जॉर्ज फर्नांडीज ने अपनी पूरी जिंदगी में तिब्बत के मुद्दे को लगातार उठाए रखा। भारत की संसद से लेकर दुनिया में जहां भी तिब्बत का मुद्दा सामने आया, जॉर्ज फर्नांडीज ने आगे बढ़कर तिब्बत की आजादी का समर्थन किया। अपनी मातृभूमि के लिए हमेशा मुखर होकर लड़ाई लड़ने वाले तिब्बती समुदाय ने उनकी इस अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अपनी विदाई दी और उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। 

दर्जनों शीर्ष नेता पहुंचे

जॉर्ज फर्नांडीज को अंतिम विदाई देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी, राज्यसभा उपसभापति हरवंश सिंह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केसी त्यागी, शरद यादव और शरद पवार जैसे नेता पहुंचे।


नेताओं के अलावा स्वामी अग्निवेश सहित अनेक धर्मों के नेता, सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारी, पत्रकार सहित भारी संख्या में आम जनता उनकी यात्रा में शामिल हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed