भारत-नेपाल: सेनाध्यक्ष जनरल पांडे ने पहली बार किसी विदेशी समकक्ष से की बात, पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे लुंबिनी का दौरा
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे ने आज नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान दोनों जनरलों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा के साथ बातचीत की। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा वार्ता हुई। इस दौरान जनरल मनोज पांडे और नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने सहित रक्षा से जुड़े कई अन्य पहलुओं पर चर्चा की। गौरतलब है कि नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष ने पद ग्रहण करने के बाद पहली बार किसी देश के सेनाध्यक्ष से वार्ता की है।
पीएम मोदी जाएंगे नेपाल
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 16 मई को हिमालयी देश नेपाल की यात्रा करेंगे। वह नेपाल में स्थित गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दौरा भी करेंगे। नेपाली प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार अनिल पेरियार ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद ये पीएम मोदी की पहली नेपाल यात्रा है।
जनरल मनोज पांडे ने पूर्व थलसेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की ली है जगह
गौरतलब है कि चार दिन पहले जनरल मनोज पांडे ने पूर्व थलसेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की जगह ली थी। खास बात यह है कि जनरल मनोज पांडे कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं, जिन्होंने सेना प्रमुख का पद संभाला है।
जनरल मनोज पांडे इससे पहले ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान एंड निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। जनरल मनोज पांडे परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल हासिल कर चुके हैं। जनरल मनोज पांडे जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अगुआई भी कर चुके हैं। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान वह रेजिमेंट कमांडर थे।
कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सुनील एस कोर्ती को किया गया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कोच्चि में एक अलंकरण समारोह में दुर्लभ साहस के असाधारण कार्य को प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए भारतीय नौसेना की पनडुब्बी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सुनील एस कोर्ती को सम्मानित किया। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सुनील एस कोर्ती को नौ सेना पदक प्रदान किया।
Navy chief Admiral R Hari Kumar presented Sarvottam Jeevan Raksha Padak (posthumously) to the father of Sailor Ramavtar Godara who had made the supreme sacrifice while attempting to rescue an unknown individual drowning in a water reservoir in Nagaur district, Rajasthan. pic.twitter.com/nwCzx4Huq5
— ANI (@ANI) May 4, 2022