फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections: Narendra Modi interview with Akshay kumar, PM praises Mamata and Ghulam Nabi

जानें पीएम को हर साल क्या गिफ्ट देती हैं ममता दीदी, मोदी ने इंटरव्यू में किया खुलासा

Wed, 24 Apr 2019 10:32 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Apr 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
General Elections: Narendra Modi interview with Akshay kumar, PM praises Mamata and Ghulam Nabi
फाइल फोटो - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के बारे में लोग बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में लाखों लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते। राजनीतिक साक्षात्कार से अलग बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके निजी जीवन के बारे में विशेष साक्षात्कार लिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने साक्षात्कार में विपक्ष के कई नेताओं की तारीफ की। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी मेरे लिए साल में एक-दो कुर्ते भेजती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की। पीएम ने कहा, मेरी गुलाम नबी आजाद से अच्छी दोस्ती है। हालांकि मैं ये बोलूंगा तो चुनाव में नुकसान हो सकता है। हम परिवार की तरह रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भी मेरे लिए उपहार भिजवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी से अक्षय कुमार ने पूछा कि अगर आपको अलादिन का चिराग मिल जाए तो आपकी तीन चाहतें क्या होंगी? पीएम मोदी ने इस सवाल पर कहा, मैं समाजशास्त्रियों और शिक्षाविदों से आग्रह करूंगा कि आप कभी भावी पीढ़ी को अलादिन का चिराग वाली कहानी न सुनाना। मैं कहूंगा कि उन्हें मेहनत करना सिखाओ। यह कोई बाहर की फिलोसॉफी नहीं है। हमारे मूल में हैं। हम भारतीय मेहनतकश लोग होते हैं। 


जब अक्षय ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या प्रधानमंत्री को गुस्सा आता है? तो उन्होंने कहा राजी, नाराजी, गुस्सा, मनुष्य का व्यवहार हैं। अगर मैं कहूंगा कि गुस्सा नहीं होता, तो विश्वास नहीं किया जा सकता। कड़क हूं। अनुशासित हूं। किसी को नीचा दिखा कर काम नहीं कराता, बल्कि प्रेरित कर के काम करवाता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed