{"_id":"5c8b48dfbdec22143b6f0380","slug":"general-elections-2019-tdp-announces-its-first-list-of-candidates-for-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए टीडीपी की पहली सूची जारी, सीएम नायडू और बेटे का नाम शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए टीडीपी की पहली सूची जारी, सीएम नायडू और बेटे का नाम शामिल
Fri, 15 Mar 2019 12:55 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: Prabudhh Jain
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने 11 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दल में चल रहे विरोध और विद्रोह के बीच अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ।
विज्ञापन
आंध्र के मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने देर रात संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। सूची में नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इसे मिशन 150 प्लस का नाम दिया है। पार्टी ने विधानसभा की कुल 175 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान नायडू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ ही राज्य के विधानसभा चुनाव भी होंगे।