फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections 2019: People praising Tejasvi Surya as an orator, video getting viral

इस एक भाषण ने तेजस्वी सूर्या को बना दिया भाजपा का हीरो, दिग्गजों को पछाड़कर जीता भरोसा

Wed, 27 Mar 2019 02:23 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 27 Mar 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: People praising Tejasvi Surya as an orator, video getting viral
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बीते सोमवार देर रात भाजपा ने सभी को आश्चर्य में डालते हुए कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण सीट के लिए युवा चेहरा तेजस्वी सूर्या को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि तेजस्वी कर्नाटक में तेजी से पार्टी के लोकप्रिय चेहरा बने हैं, लेकिन उम्मीदवार घोषित हो जाने के बाद से पूरे देश की नजर उन पर है। सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजस्वी की एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी गांधी परिवार समेत कांग्रेस के 60 सालों के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं। 

28 साल के तेजस्वी सूर्या पेशे से वकील और भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव हैं। इसके अलावा भाजपा के  2019 के लिए गठित राष्ट्रीय सोशल मीडिया अभियान में भी वह अहम सदस्य है। भाजपा का हिस्सा बनने से पहले छात्र संगठन, एबीवीपी में सक्रिय रह चुके हैं। नेटवर्किंग में माहिर माने जाने वाले तेजस्वी लोगों के बीच एक प्रखर वक्ता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि तेजस्वी के जोरदार भाषण ने ही उन्हें भाजपा का हीरो बनाया है। अपने भाषण में राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत तेजस्वी कहते हैं कि अगर आप प्रधानमंत्री मोदी के साथ नहीं हैं, तो इसका मतलब है कि आप देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं। मोदी के विरोध में ही सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें एक साथ आ गई हैं, जबकी मोदी और भाजपा नए और मजबूत भारत के निर्माण पर काम कर रही है। वहीं, विपक्ष पर हमला करते हुए तेजस्वी कहते हैं कि उनके पास मोदी विरोध के अलावा दूसरा कोई भी एजेंडा नहीं है। तेजस्वी का यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है साथ ही लोग उनकी अनूठी और प्रभावी भाषण शैली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

लोकसभा का टिकट मिलने पर तेजस्वी का कहना है कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ताओं की क्षमता को परखती है। बता दें कि इस सीट से भाजपा के अनंत कुमार सांसद थे। उनके देहांत के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि अब यहां से उनकी पत्नी तेजस्विनी भाजपा की उम्मीदवार होंगी। लेकिन पार्टी के चयन ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed