फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections 2019: Jolt to Congress, TMC as Tom Vadakkan and Arjun Singh join BJP

आम चुनाव 2019: कांग्रेस और तृणमूल को झटका, टॉम वडक्कन, अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल

Thu, 14 Mar 2019 02:30 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 14 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Jolt to Congress, TMC as Tom Vadakkan and Arjun Singh join BJP
टॉम वडक्कन और अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रहे टॉम वडक्कन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल हो गए। टॉम, केरल के रोमन कैथोलिक समुदाय से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस में लंबी पारी खेली है। भाजपा में शामिल होने के बाद टॉम ने कहा, 
विज्ञापन


"मैंने कांग्रेस पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे देश पर हमला किया तो मेरी पार्टी की प्रतिक्रिया दुखी करने वाली थी। इसने मुझे गहरा दुख पहुंचाया। अगर कोई राजनीतिक दल ऐसी पोजिशन लेता है जो देश के खिलाफ हो तो मेरे पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।" 
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने पर आज दुख जाहिर किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'उन्हें हमारी शुभकामनाएं। उनके जाने का दुख है। आशा है कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी।' 


टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 
 


अर्जुन सिंह ने कहा कि जो टीएमसी कभी 'मां, माटी और मानुष' की बात करती है वहां अब सिर्फ 'मनी' यानी पैसा चलता था। उत्तरी 24 परगना के भाटपाड़ा से चार बार के विधायक अर्जुन सिंह, बैरकपुर से लोकसभा का टिकट चाहते थे। लेकिन यहां ममता ने दिनेश त्रिवेदी को तरजीह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed