ओवैसी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, हमें चाय-पकौड़े वाला पीएम नहीं चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर नाम बदलने को लेकर हमला किया है। अकबरुद्दीन ने रविवार को हैदराबाद में कहा, मैंने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी चौकीदार देखा। पीएम मोदी को अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी चौकीदार लगाना चाहिए।
AIMIM's Akbaruddin Owaisi in Hyd y'day: I've seen on Twitter 'Chowkidar Narendra Modi'.He should also mention 'Chowkidar' in his Aadhaar card, &passport.Want a PM not a 'Chaiwala','Pakodewala'...If Modi is interested,he should come to me,I'll offer him a Chowkidar's cap&a whistle pic.twitter.com/4ibLgayM0X
— ANI (@ANI) March 25, 2019विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि हमें पीएम चाहिए न कि चाय वाला और पकौड़े वाला। अगर पीएम मोदी इच्छुक हैं तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए, मैं उनको चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा।
मालूम हो कि ओवैसी पहले भी कई चुनावी सभाओं और पब्लिक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके बारे में चाय बेचने वाली बात को लेकर ओवैसी कई बार उनकी आलोचना कर चुके हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर हमला बोला।