फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Election Results 2019: Narendra Modi BJP Headquarters address big points

भाजपा अपने दम पर 300 पार, कई रिकॉर्ड के साथ फिर मोदी सरकार

Fri, 24 May 2019 09:21 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 24 May 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
General Election Results 2019: Narendra Modi BJP Headquarters address big points
नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें - फोटो : PTI

17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत के साथ देश की बागडोर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। भाजपा ने इस बार 2014 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहली ऐसी गैर-कांग्रेसी पार्टी जिसने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप... अकेले दम पर 303 से अधिक सीटें... ये ऐतिहासिक कामयाबी सिर्फ पीएम मोदी के नाम पर। भाजपा के राष्ट्रवाद की लहर पर सवार मतदाताओं ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

 


और कांग्रेस... देश की सबसे पुरानी पार्टी की लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बुरी हार, ऐसी कि नेता प्रतिपक्ष के लिए फिर एक बार जरूरी आंकड़ा तक नहीं जुटा सकी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में यह हार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी (1989) के नेतृत्व में शिकस्त से भी बुरी रही। करीब 5 माह पहले कांग्रेस जिन तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हराकर सत्ता में लौटी थी, वहां भी उसे करारी हार झेलनी पड़ी। खुद राहुल गांधी पुश्तैनी सीट अमेठी से चुनाव हार गए। अमेठी से हारने वाले वह गांधी परिवार के पहले सदस्य हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के नौ पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की सत्ता के सबसे बड़े द्वार यूपी में भी भाजपा ने सधी रणनीति से सपा-बसपा-गठबंधन की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। यह और बात है कि उसकी सीटें कुछ कम हो गईं। भाजपा ने 12 प्रमुख और बड़े  राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने के साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बीते चुनाव की सफलता से भी बड़ी लकीर खींच दी। वहीं, यूपी में सहयोगी अपना दल के साथ मिलकर भी इसने 50 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा...

कोटि-कोटि नागरिकों ने फकीर की झोली भर दी। 21 वीं सदी में 2019 का यह चुनाव किसी के पक्ष में नहीं बल्कि भारत के लिए। दो थे तब भी निराश नहीं हुए और दोबारा आए हैं तब भी आदर्शों को नहीं छोड़ेंगे। मैं बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा। गलती हो जाए तो कसते रहना और कोसते रहना। अब देश में सिर्फ दो जाति होगी। गरीबी और गरीबों को मुक्ति में योगदान देने वालों की। -नरेंद्र मोदी

39 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ...

  • 39 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब सीटों में इजाफा करते हुए पूर्ण बहुमत वाली सरकार रिपीट हुई।
  • 300 सीटों पार भाजपा पहली बार 
  • अमेठी से पहली बार भाजपा जीती
  • पहली दफा है, जब भाजपा को लगातार दोबारा राजस्थान, गुजरात, दिल्ली में 100 प्रतिशत सीटें हासिल हुई हैं।
  • पहली बार अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अपने दम पर विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही है।
  • हिंदी बेल्ट के तीन प्रमुख राज्य - राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2004-2018 तक जो पार्टी विधानसभा चुनाव जीती, वहां लोकसभा चुनाव में भी वही विजयी रही लेकिन इस बार यह ट्रेंड उलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed