फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Election 2019: 10 bjp MPs may be rebel on ticket cutting in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : मौजूदा सांसदों के टिकट कटने पर भाजपा में उठ सकते हैं बगावती सुर

Thu, 21 Mar 2019 12:21 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 21 Mar 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
General Election 2019: 10 bjp MPs may be rebel on ticket cutting in chhattisgarh
प्रतीकात्मत तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का ठीकरा राज्य के सांसदों के सर फूटा है। चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी ने सभी 10  सांसदों के टिकट काटने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ यूनिट ने नए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए केन्द्रीय चुनाव समिति से एक दिन का समय मांगा था। पार्टी के इस फैसले के बाद नेताओं में बगावत के आसार हैं। 

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि टिकट न मिलने की स्थिति में छत्तीसगढ़ में भाजपा के मौजूदा सांसद पार्टी के खिलाफ जा सकते हैं। आज भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। सूची आने के बाद पता चलेगा कि किस सांसद का टिकट कटा है और किस नए चहरे पर पार्टी ने भरोसा किया है। 
विज्ञापन


छतीसगढ़ प्रभारी भाजपा नेता अनिल जैन ने कहा था कि क्षेत्र से सांसदों के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके तहत ही पार्टी ने यह कड़ा फैसला लिया है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य राज्यों में भी जहां सांसदों का प्रदर्शन औसत से कम रहा है, वहां पार्टी इसी तरह से कड़े फैसले ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में पहले ही लगभग एक तिहाई नामों को काटे जाने की चर्चा चल रही है। मानक के रूप में पार्टी के अपने आंतरिक सर्वे, आईबी रिपोर्ट और आरएसएस के द्वारा किये गये सर्वे को आधार बताया जा रहा है। प्रत्याशियों का भाग्य निर्धारित करने के मामले में पीएम नमो एप्प से प्राप्त फीडबैक पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। जिस सांसद की रिपोर्ट नमो एप्प पर नकारात्मक आई है, उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।

लोकसभा 2014 में 11 में से मिलीं 10 सीट

लोकसभा चुनाव 2014 भाजपा को छत्तीसगढ़ में जबरदस्त जीत मिली थी। पार्टी को राज्य की 11 सीटों में से 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसे केवल दुर्ग सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 


 

पीएम ले रहे हैं फैसला

भारतीय जनता पार्टी का केन्द्रीय कार्यालय इस समय बेहद व्यस्त है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार उम्मीदवारों के नाम पर फैसला ले रहे हैं। बारी-बारी से सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ केन्द्रीय नेता बैठक कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री स्वयं एक-एक सीट पर मंथन कर रहे हैं। नमो एप्प के जरिये जिन सांसदों के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट आई है, उन्हें बारीकी से खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed