फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General coach will comfortable

अब जनरल कोच का सफर होगा आरामदायक, रेलवे का नया प्लान

Tue, 12 Jul 2016 03:52 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 03:52 AM IST
विज्ञापन
General coach will comfortable

रेलवे ने जनरल डिब्बे में चलने वाले लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए समान रखने के लिए बनी ऊपर वाली सीट पर भी गद्दे लगाने का फैसला किया है। इससे यात्री भीड़ होने पर उस सीट पर भी आराम से बैठ सकेंगे।

विज्ञापन


इस तरह कोच में यात्रियों के बैठने की जगह में वृद्धि होगी। दीनदयालु और नई अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेनों में सबसे पहले इस तरह की डिजाइन वाले कोच लगेंगे। इसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय ने कोच फैक्ट्री को दे दी है। नई डिजाइन में रेलवे ने यह भी साफ किया है कि सीट गद्देदार हों, यानी पीयूएफ फोम से बैठने की सीट को कवर किया जाएगा, ताकि यात्री आराम से सफर कर सकें।
विज्ञापन


दरअसल, अभी तक ये सीटें लकड़ी के बीट वाली होती हैं। आमतौर पर इसे सामान रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन भीड़-भाड़ के दिनों में यात्री मजबूरन उस पर भी बैठकर जाते है। नई डिजाइन वाले कोच में विशेषतौर पर ट्वायलेट इंडिकेटर भी लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा यह होगा कि अगर शौचालय का इस्तेमाल कोई कर रहा है तो इंडिकेटर से यात्री अपने सीट पर बैठे-बैठे पता कर सकेगा कि शौचालय खाली है या भरा हुआ है। 

कोच की अन्य खासियतें 

General coach will comfortable

नए कोच की अन्य खासियत में बॉयो टॉयलेट, गेट के समीप खड़े होने के लिए ज्यादा हैंडल, पीने के पानी के लिए आरओ, मोबाइल व लैपटॉप चार्ज करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट लगे होंगे। इस कोच में जे-हुक इस तरह से लगेगा ताकि लंबवत सामान को भी आसानी से उस पर टांगा जा सके। शौचालय का फ्लोर पोलिमराइज्ड कोटिंग वाला होगा। 

कोच फैक्ट्री को गाइड लाइन भेजी गई
रेल मंत्रालय ने नए डिजाइन के कोच तैयार करने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृत डिजाइन को कपूरथला, चेन्नई, रायबरेली कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधकों को भेज दिया है। जल्द ही विशेष सुविधा वाले कोच तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed