{"_id":"5a27f2554f1c1b87698c006b","slug":"general-bipin-rawat-warned-do-not-mix-politics-with-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ रावत बोले- सेना में हो रही राजनीति की घुसपैठ, अधिकारियों को भी दी नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्मी चीफ रावत बोले- सेना में हो रही राजनीति की घुसपैठ, अधिकारियों को भी दी नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सेना के राजनीतिकरण को लेकर आगाह किया है। जनरल रावत ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से सेना के राजनीतिकरण की कोशिश हो रही है। किसी खास घटना, व्यक्ति या सरकार का नाम लिए बिना सेना प्रमुख ने कहा कि जीवंत लोकतंत्र को बहाल रखने के लिए सेना को किसी भी हालत में राजनीति से दूर रखना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले- जंग का तरीका बदला, बॉर्डर पर चलानी होंगी बख्तरबंद गाड़ियां
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में जनरल रावत ने कहा कि सेना धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के साथ काम करती है। एक वक्त था जब सेना के भीतर आम बातचीत में महिला और राजनीति की कोई जगह नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से यह दोनों विषय धीरे-धीरे अपनी जगह अख्तियार कर रहे हैं। इससे बचना जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पहली बार एक साथ ज्वाइंट ट्रेनिंग करेंगी भारत की तीनों सेनाएं
उन्होंने कहा, सेना का राजनीतिकरण देश के लोकतांत्रिक ताने बाने के लिए किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। सेना को राजनीति से लंबी दूरी बनाकर रखनी होगी।
जनरल ने की मांग, सेना को राजनीति से दूर रखा जाए
जनरल रावत ने कहा कि सेना तब अपना काम उत्तम तरीके से करती है, जब उसे राजनीति से पूरी तरह दूर रखा जाए। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जब भी किसी मुद्दे को सेना की किसी संस्था या अधिकारी से जोड़ने की कोशिश होती है तो सभी को सतर्क हो जाना चाहिए।
वन रैंक वन पेंशन, पदोन्नति में सैन्य अधिकारियों का अफसरशाही के साथ टकराव और इस संबंध में सरकार के रुख को लेकर राजनीतिक दलों और सेना में काफी गहमागहमी रही है।
दो वरिष्ठ अधिकारियों पर वरीयता देकर जनरल रावत को सेना प्रमुख बनाए जाने के मोदी सरकार के फैसले पर भी राजनीतिक दलों की ओर से सवाल उठाए गए थे। वहीं रणनीतिकार सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सेना के पेशेवर काम के राजनीतिक महिमा मंडन से भी बचने की सलाह देते रहे हैं।