{"_id":"59f013514f1c1b0d698b7552","slug":"gen-vk-singh-in-iraq-for-special-hunt-of-missing-39-indians-in-mosul","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता 39 भारतीयों को ढूंढने 'स्पेशल मिशन' पर इराक पहुंचे वीके सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लापता 39 भारतीयों को ढूंढने 'स्पेशल मिशन' पर इराक पहुंचे वीके सिंह
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
vk singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी सगंठन आईएस द्वारा 2014 में किडनैप किए गए 39 भारतीयों के भारत वापस आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं क्योंकि विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इन दिनों इराक गए हुए हैं। वीके सिंह वहां उन 39 लोगों को ढूंढने के लिए ही 'स्पेशल मिशन' पर गए हैं। सिंह अपने साथ सभी 39 लोगों के परिवार वालों के डीएनए सैंपल भी लेकर गए हैं।
विज्ञापन
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वीके सिंह ने बताया कि वह पहले भी इराक गए थे लेकिन तब लड़ाई जारी होने की वजह से मोसुल और बदूश शहर नहीं जा पाए थे, लेकिन इस बार वह उन दोनों जगहों पर भी जाएंगे क्योंकि अब वहां से आईएस को खदेड़ दिया गया है।
विज्ञापन
ISIS की उल्टी गिनती शुरू, कभी तमिलनाडु जितने इलाके पर था कब्जा, अब घटकर रह गया इतना
विज्ञापन
वीके सिंह ने बताया कि 2016 में इराक की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) ने इनपुट दिया था कि अगवा किए गए 39 भारतीय बंदुश की जेल में बंद हैं। उसके बाद से ही कोई जानकारी नहीं आई थी। दौरे पर सिंह इराक के आर्मी चीफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी मिलेंगे। सिंह को उम्मीद है कि दोनों शहरों में जाने से उन्हें कुछ नए सबूत भी मिलेंगे।
अगवा 39 भारतीयों में से ज्यादातर पंजाब के ऐसे परिवारों से हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। पिछले दिनों सरकार द्वारा डीएनए सैंपल मांगे जाने पर वे लोग हैरान हो गए थे। बता दें कि इराक सरकार पहले ही कह चुकी है कि उनको नहीं पता कि वे लोग जिंदा हैं या नहीं।