फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   geeta and babita would like to start campaign for polling

वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई तैयारी, गीता-बबीता करेंगी जागरूक

Fri, 20 Jan 2017 04:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 04:36 AM IST
विज्ञापन
geeta and babita would like to start campaign for polling
गीता और बबीता
विधानसभा के चुनावी दंगल में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कमर कसकर मैदान में उतर गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए रोजाना जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता दिवस पर फेमस रेसलर गीता फोगाट और बबीता नागर कविनगर रामलीला मैदान पहुंचकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि 25 जनवरी को जनपद स्तर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार बच्चे एक साथ चुनाव का लोगो बनाएंगे। साथ ही शाम को कैंडल जलाकर लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रेसलर गीता फोगाट अथवा बबीता नागर को बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


फिलहाल गीता फोगाट से बात हो चुकी है, गाजियाबाद आने का उनका कार्यक्रम लगभग तय है। सीडीओ ने बताया किसी भी वजह से यदि गीता फोगाट का कार्यक्रम टलता है तो बबीता नागर का कार्यक्रम तय किया जाएगा। बता दें कि गीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। जबकि बबीता नागर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से दोनों को चुनाव एंबेस्डर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुरेश रैना बन चुके हैं एंबेस्डर

geeta and babita would like to start campaign for polling
d

 सीडीओ ने बताया कि 25 जनवरी को जब कविनगर रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में युवा मतदाता मौजूद रहेंगे। रेसलर खिलाड़ियों का संबोधन उनमें नई ऊर्जा का संचार करेगा। इससे वोट डालने के प्रति युवा यदि जागरूक हो जाते हैं तो वे अपने साथ दस-बीस लोगों को जरूर जागरूक करेंगे। ऐसे में गाजियाबाद में मतदान प्रतिशत बढ़ने की पुरजोर संभावना रहेगी।

बता दें ने जिला प्रशासन क्रिकेटर सुरेश रैना को पहले ही चुनाव एंबेस्डर बना चुका है। सुरेश रैना के नाम से वोट अपील करते हुए पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स और हॉट एयर बैलून शहर में जगह-जगह  लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed