फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gazipur closed on its way to UP border, administration on alert due to violence on Singhu border

गाजीपुर-यूपी बॉर्डर जाने के रास्ते बंद, सिंघु बॉर्डर पर हिंसा को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Fri, 29 Jan 2021 04:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 Jan 2021 04:08 PM IST
सार

  • सराय काले खां से गाजियाबाद जाने वाले रूट को फ्लाईओवर से बंद किया गया,
  • गाजीपुर सब्जी मंडी के नजदीक बने फ्लाईओवर के ऊपर से आवागमन पर रोक

विज्ञापन
Gazipur closed on its way to UP border, administration on alert due to violence on Singhu border
Ghazipur Border - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त पत्थरबाजी, झड़प और हिंसा होने की खबर है। तलवार जैसे घातक हथियार से हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी और दो लोगों के घायल होने से माहौल गरमा गया है। सिंघु बॉर्डर पर हिंसा को देखते हुए गाजीपुर से यूपी बॉर्डर पर आवागमन रोक दिया गया है। सराय काले खां से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर का मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है, तो गाजीपुर सब्जी मंडी के पास के फ्लाईओवर के ऊपर से आवागमन पर रोक लगा दी गई है। अचानक किए गए इस बदलाव के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यूपी गेट पर जहां आंदोलनकारी डटे हैं, वहां एनएच-24 पर दोनों तरफ से धरनास्थल पर लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। सराय काले खां तक जाने के लिए लोगों को आईटीओ होकर जाना पड़ रहा है, तो गाजीपुर सब्जी मंडी पर लोगों को आनंद विहार और वैशाली की तरफ से मुड़कर जाना पड़ रहा है। इससे आवामगन बाधित हो रहा है और दोनों ही जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक सिंघु बॉर्डर पर तेज हिंसा की खबर आने के बाद प्रशासन को सतर्क कर दिया गया। गाजीपुर बॉर्डर पर स्थानीय लोगों के आंदोलन के विरोध में एकत्र होने की अब तक कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन किसी चूक से बचने के लिए प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यूपी गेट पर लगातार जमा हो रही है भीड़

गुरुवार शाम को राकेश टिकैत ने यूपी गेट पर किसानों से आंदोलन के समर्थन में सामने आने की अपील की थी। इससे रात के समय से ही भारी संख्या में किसान जुटने लगे। रास्तों पर प्रतिबंध के बाद भी शुक्रवार सुबह से यूपी गेट पर किसानों का जत्था लगातार जुटता जा रहा है। दोपहर तक यूपी बॉर्डर पर लगभग दस हजार किसान जुट चुके हैं।

किसान नेता सुखबीर सिंह यादव के मुताबिक राकेश सिंह टिकैत की अपील के बाद बागपत सहित पूरे पश्चिमी क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों से किसानों के बड़े-बड़े जत्थे यूपी बॉर्डर के लिए निकल चुके हैं। यह क्रम शुक्रवार और शनिवार को भी जारी रहेगा। शनिवार और रविवार को यूपी गेट पर किसानों की एक और बड़ी पंचायत आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed