फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gayatri Prajapati wept on stage, left in the middle of rally

अमेठी जनसभा में रो पड़े गायत्री प्रजापति, अखिलेश के आने से पहले ही छोड़ा मंच

Tue, 21 Feb 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Prajapati wept on stage, left in the middle of rally
गायत्री प्रजापति
विवादों में रहने वाले यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति मंच पर ही रो पड़े और अखिलेश के आने से पहले सभा छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन


यूपी सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। अमेठी में आज अखिलेश यादव की सभा होनी है। अखिलेश के वहां पहुंचने से पहले ही गायत्री बोलते-बोलते रो दिए और मंच छोड़कर चले गए। 

ऐसा माना जा रहा है कि गायत्री को मंच पर न बैठाना का फैसला लिया गया है। इसी फैसले का विरोध करते हुए गायत्री मंच से चले गए। 

उन्होंने रोते हुए जनता से कहा कि वह आम लोगों के बीच के हैं और जब तक चुनावों का परिणाम नहीं आ जाता तब तक वह चुनाव के किसी मंच पर नहीं बैठेंगे। 
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Gayatri Prajapati wept on stage, left in the middle of rally
गायत्री प्रजापति
मालूम ‌हो कि पिछले सप्ताह ही अख‌िलेश कैब‌िनेट के मंत्री और अमेठी से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापत‌ि पर सुप्रीम कोर्ट ने मह‌िला से बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 

गायत्री पर एक महिला के गैंगरेप और उसकी बेटी के यौन शोषण का आरोप है। हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

बता दें क‌ि गायत्री पर खनन घोटाले से लेकर आय से अधिक संपत्त‌ि तक भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बता दें क‌ि गायत्री पर आरोपों के चलते सीबीआई का श‌िकंजा करने के अंदेशे से अख‌िलेश ने उन्हें बर्खास्त कर द‌िया था ले‌क‌िन गायत्री की मुलायम से करीबी होने के चलते उन्हें फैसला वापस लेना पड़ा था। 

ये था मामला
मुलायम स‌िंह यादव के करीबी माने जाने वाले गायत्री प्रजापत‌ि पर पांच महीने पहले एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला के मुताबिक तीन साल उसकी गायत्री प्रजापत‌ि से मुलाकात हुई थी।
तभी मंत्री ने चाय में नशे की दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया क‌ि नशे की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed