फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gautam Khaitan's ED custody extended in Agusta Westland case 

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पांच दिन बढ़ी गौतम खेतान की ईडी हिरासत

Mon, 28 Jan 2019 08:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 28 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Gautam Khaitan's ED custody extended in Agusta Westland case 

अदालत ने आरोपी वकील गौतम खेतान से काला धन व मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पांच दिन की रिमांड और बढ़ा दी है। एजेंसी ने कहा खेतान से उनके खाते में आए 11 करोड़ यूरो व डॉलर के स्रोत के बारे में पूछताछ करनी है। आयकर विभाग द्वारा काला धन (विदेशी अघोषित संपत्ति व आय) व कराधान अधिनियम 2015 के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने काला धन व धन शोधन अधिनियम(मनी लांड्रिंग) का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


 पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष सोमवार को गौतम खेतान को दो दिन के रिमांड के बाद पेश करते हुए ईडी ने सात दिन रिमांड बढ़ाने आग्रह किया। एजेंसी ने कहा कि खेतान पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके खाते में 11 करोड़ से ज्यादा यूरो व डॉलर आए थे, लेकिन वह यह नहीं बता रहे हैं कि यह कहां से और कैसे आए। उनके हाथ का लिखा एक कागज भी है, जिसे पहचानने से वह अब इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एजेंसी ने खेतान पर आरोप लगाया कि उसने अवैध तरीके से कई विदेशी खाते खोल रखे हैं और उनमें काला धन है। इसके अलावा आरोपी की विदेश में अघोषित संपत्ति है। दूसरी ओर खेतान के वकील पीके दुबे ने एजेंसी की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल पर अगस्ता वेस्टलैंड चौपर डील मामले में किसी का नाम लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आरोपी का रिमांड केवल बरामदगी और साक्ष्यों के लिए दी जा सकती है। इस मामले में एजेंसी के पास दस्तावेज भी हैं। अब ऐसे हालात में आरोपी का रिमांड नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed