फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gautam Adani emerges as highest wealth gainer: Forbes India Rich List 2024

Forbes India Rich List 2024: सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति बने गौतम अदाणी, टॉप-3 में हैं ये उद्योगपति

Sat, 12 Oct 2024 09:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2024 09:35 PM IST
सार

गौतम अदाणी की कुल संपत्ति बढ़कर 116 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई - जो पिछले साल की तुलना में 48 बिलियन अमेरिकी डॉलर ज्यादा है और किसी भी भारतीय की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही, फोर्ब्स की तरफ से उनकी कुल संपत्ति का मूल्यांकन अब 116 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
Gautam Adani emerges as highest wealth gainer: Forbes India Rich List 2024
सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति बने गौतम अदाणी - फोटो : ANI / X/ @gautam_adani

विस्तार

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति बने हैं। बता दें कि गौतम अदाणी की संपत्ति में हुई बढ़ोत्तरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और ओपी जिंदल समूह की मानद चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति में हुई बढ़ोत्तरी से भी ज्यादा है - जो इस सूची में शीर्ष तीन नाम हैं।
विज्ञापन


गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में इतनी बढ़ोत्तरी
गौतम अदाणी की कुल संपत्ति बढ़कर 116 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई - जो पिछले साल की तुलना में 48 बिलियन अमेरिकी डॉलर ज्यादा है और किसी भी भारतीय की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही, फोर्ब्स की तरफ से उनकी कुल संपत्ति का मूल्यांकन अब 116 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की संपत्ति में USD 27.5बिलियन की बढ़ोत्तरी
फोर्ब्स की सूची के अनुसार, दूसरे सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले व्यक्ति मुकेश अंबानी रहे हैं। उन्होंने 2024 के दौरान 27.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोत्तरी की, जिससे उनकी कुल संपत्ति 119.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई हैं। इससे उन्हें फोर्ब्स के अनुसार शीर्ष स्थान बनाए रखने में मदद मिली, हालांकि अदाणी के साथ बढ़त में काफी गिरावट आई है और वे केवल 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री जिंदल ने हासिल किए USD 19.7 बिलियन
इस कड़ी में तीसरी नंबर पर मौजूद, सावित्री जिंदल ने 19.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति हासिल करके शिव नादर (फोर्ब्स के अनुसार 2023 में तीसरे सबसे अमीर भारतीय) को पीछे छोड़ दिया। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं और हिसार से विधायक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, सुनील मित्तल और दिलीप सांघवी ने क्रमशः 13.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 13.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति अर्जित की और 2024 में चौथे और पांचवें सबसे बड़े धनवान व्यक्ति बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed