फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gautam adani case 18 opposition parties leaders meet discuss strategy shiv sena sanjay raut target bjp

Adani: 'अदाणी मामले पर हम देंगे सबूत' संजय राउत का बड़ा बयान, सरकार को मिलकर घेरेंगे 18 विपक्षी दल

Wed, 15 Mar 2023 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Mar 2023 11:19 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि विपक्षी नेताओं को फर्जी मामलों में जेल भेजा जा रहा है। गौतम अदाणी जो इतने बड़े घोटाले में शामिल है, उसे समन भी जारी नहीं किया जाता। आज हम (विपक्षी दल) सभी सबूत पेश करेंगे और पूछेंगे कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
 

विज्ञापन
gautam adani case 18 opposition parties leaders meet discuss strategy shiv sena sanjay raut target bjp
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

विपक्षी दल अदाणी मामले पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि आज 18 विपक्षी दलों के नेता आज इस मसले पर मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। विपक्षी पार्टियों के सभी सांसदों द्वारा एक प्रस्ताव तैयार करके उस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। विपक्षी दल प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय तक भी एक विरोध मार्च निकाल सकते हैं। विपक्षी दलों की तैयारी को देखते हुए दिल्ली में विजय चौक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


संजय राउत बोले- देंगे सबूत
वहीं उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि 'भाजपा और उनकी सरकार विरोधियों को ऐसे निशाना बना रहे हैं, जैसे वह खुद पाक-साफ हैं। जो सरकार पर सवाल उठाता है, उसे ही निशाना बनाया जाता है। विपक्षी नेताओं को फर्जी मामलों में जेल भेजा जा रहा है। गौतम अदाणी जो इतने बड़े घोटाले में शामिल है, उसे समन भी जारी नहीं किया जाता। आज हम (विपक्षी दल) सबूत पेश करेंगे और पूछेंगे कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress: महंगाई और अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन; केंद्र सरकार पर बरसे खरगे
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपीसी की मांग पर अड़ा विपक्ष
बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी की मांग कर रहे हैं। मौजूदा बजट सत्र में भी विपक्षी दल अदाणी मामले पर मुखर हैं। वहीं सत्ता पक्ष लंदन में दिए बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। जिसके चलते संसद नहीं चल पा रही है। कांग्रेस अदाणी मामले पर खासी सक्रिय होकर विरोध कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटी है और देशभर में प्रदर्शन कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस कमेटी अदाणी मामले पर विरोध मार्च निकाल रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सदन में लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed