{"_id":"59e1b4a54f1c1bee688b59fc","slug":"gauri-lankesh-murder-sit-releases-sketches-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी लंकेश की हत्या करने वाले संदिग्धों के स्केच और वीडियो जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गौरी लंकेश की हत्या करने वाले संदिग्धों के स्केच और वीडियो जारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
गौरी लंकेश की हत्या करने वाले संदिग्ध
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIT) ने आरोपियों के तीन स्केच जारी किए हैं। गौरी लंकेश कन्नड पत्रकार थीं, जिनको बेंगलुरु में उनके घर के बाहर पांच सितंबर को गोली मार दी गई थी।
SIT ने बताया कि कुल दो लोगों पर शक है लेकिन अलग-अलग चश्मदीदों के आधार पर तीन स्केच बनाए गए हैं। SIT ने कहा कि तिलक, कान में कुंडल और पहनावे के आधार पर आरोपियों का धर्म नहीं बताया जा सकता क्योंकि वह सब गुमराह करने के लिए भी इस्तेमाल हो सकते हैं। एक वीडियो भी जारी की गई है जिसको गौरी लंकेश के घर की रेकी का बताया गया है। SIT के मुताबिक, हत्यारे सात दिन पहले से गौरी लंकेश के घर के पास बेंगलुरू में ही रह रहे थे।
गौरी लंकेश हत्याकांड: एक्टर प्रकाश राज ने पहले राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने की बात कही, बाद में पलटे
विज्ञापन
SIT के मुताबिक, जांच के लिए कुल 150 लोगों की कमेटी बनाई गई थी जिन्होंने 200-250 लोगों से पूछताछ की। मर्डर से जुड़ी कुछ जानकारी देने वाले को राज्य सरकार ने दस लाख रुपए देने का ऐलान भी किया था।
कुलबुर्गी और गौरी लंकेश को एक ही हथियार से मारा गया था या नहीं इसका भी SIT को फिलहाल पता नहीं लगा है। गौरी लंकेश की हत्या का विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि संघ और उसके जैसे संगठनों ने उनकी हत्या की थी। इसपर SIT ने कहा कि सनातन संस्था का जिक्र मीडिया में ही है लेकिन उनको उसका कोई सुराग नहीं मिला।

#WATCH CCTV footage of one of the suspects in #GauriLankesh case. Police say, he was conducting recce before the murder. pic.twitter.com/6jfNJjMO5e
— ANI (@ANI) October 14, 2017