फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gatiman fails in last trial run

बाधाओं से भरा रहा ‘गतिमान’ का आखिरी ट्रायल

Tue, 22 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:52 PM IST
सार

  • नई दिल्ली से आगरा तक तय समय में पहुंची ट्रेन
  • ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
Gatiman fails in last trial run
ग‌तिमान

विस्तार

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का सातवां और आखिरी ट्रायल बाधाओं से भरा रहा। ट्रेन नई दिल्ली से आगरा कैंट तक तो तय समय 110 मिनट में पहुंच गई, लेकिन आगरा से लौटते वक्त रुनकता क्षेत्र में ट्रेन से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पटरी पार कर रहे दो बच्चों अरविंद (8) और योगेश (10) की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों बच्चे जऊपुरा के रहने वाले थे। यही नहीं मथुरा के पास पेंटो टूटने के कारण ट्रेन को सवा घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। इससे पहले, गतिमान एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे चलकर 9:55 बजे आगरा कैंट आई। दिल्ली लौटते वक्त 169.5 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चल रही ट्रेन से बिल्लोचपुरा-रूनकता के बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन


इसके चंद मिनटों के बाद ही मथुरा और बाद स्टेशन के बीच ट्रेन का ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पेंटो खराब हो गया। इससे ट्रेन को 1:09 बजे तक उसी जगह पर रोकना पड़ा। डीजल इंजन भेजकर ट्रेन को मथुरा जंक्शन तक ले जाया गया। 1.40 बजे के बाद उसी इंजन के जरिए ट्रेन मथुरा से नई दिल्ली के लिए रवाना की गई। इसके चलते बाद और मथुरा के बीच डाउन लाइन पर 2.10 घंटे तक गाड़ियों का परिचालन ठप रहा। इससे पांच ट्रेनें लगभग तीन घंटे लेट हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पर की गई पत्थरबाजी, शीशा चटका

Gatiman fails in last trial run
रेल - फोटो : अमर उजाला

यूं तो देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को दिल्ली-आगरा के बीच का सफर 90 मिनट में तय करना है लेकिन इस बार के ट्रायल रन में 110 मिनट में दूरी तय करने का लक्ष्य रखा गया था बावजूद यह ट्रेन तीन मिनट लेट आगरा पहुंची।

इतना ही नहीं रास्ते में इस ट्रेन के कोच पर पत्थरबाजी भी हुई। नई दिल्ली पहुंची इस ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा दिखा।

दरअसल, मथुरा के पास अचानक दो बच्चों के चपेट में आ जाने की वजह से चार मिनट तक खड़ी रही। कुछ गुस्साए लोगों ने इस ट्रेन पर पत्थरबाजी भी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed