फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gatiman Express speed brakes Down.

गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड को फिर लगा ब्रेक, कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 24 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 24 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gatiman Express speed brakes Down.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ सोमवार की शाम ओएचई तार में उलझ कर टूट गया। इससे ट्रेन खड़ी हो गई।
विज्ञापन


करीब घंटेभर बाद इसे डीजल इंजन से आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं ओएचई तार टूटने से आगरा की ओर से आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित रहीं।

गतिमान एक्सप्रेस सोमवार की शाम आगरा से दिल्ली के लिए आ रही थी। शाम 6.34 बजे जैसे ही ट्रेन नरहौली पुल के समीप पहुंची। अचानक ट्रेन का पेंटोग्राफ ओएचई में उलझ गया।

इससे पेंटोग्राफ और ओएचई तार टूट गए। पेंटो के टूटने से गतिमान एक्सप्रेस मौके पर ही रूक गई। सूचना लगते ही रेलवे के अधिकारियों के साथ तकनीकि टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ओएचई में उलझकर टूटा गतिमान का पेंटो, ओएचई भी टूटी

Gatiman Express speed brakes Down.
लगभग घंटेभर बाद शाम करीब 7.40 बजे गतिमान एक्सप्रेस को डीजल इंजन लगाकर मथुरा लाया गया। मथुरा जंक्शन पर फिर नया इंजन लगाकर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं दूसरी ओर नरहौली पुल के समीप ट्रेन के पेंटो से उलझकर टूटे ओएचई तार की वजह से आगरा से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई। खबर लिखे जाने तक रेलवे की तकनीकि टीम ओएचई तार को जोड़ने का प्रयास कर रही थी।

गतिमान की गति पर पहले भी लगे हैं ब्रेक
गतिमान एक्सप्रेस की गति पर पहले भी ब्रेक लग चुके हैं। 22 मार्च को दिल्ली से आगरा जाते समय जंक्शन स्टेशन पार करते ही तकनीकी खराबी हुई। फिर आगरा से दिल्ली आते समय रूनकता के समीप इसकी चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हुई थी। वहीं बाद स्टेशन के निकट इंजन का पेंटो टूटने से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ये सारी घटनाएं ट्रेन ट्रायल के पहले सप्ताह में ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed