फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gas cylinder blast at Pathar Pratima in Bengal many people killed

West Bengal : बंगाल के 24 परगना में गैस सिलेंडर विस्फोट; आठ की मौत, चार बच्चे भी शामिल

Tue, 01 Apr 2025 10:56 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
gas cylinder blast at Pathar Pratima in Bengal many people killed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक घर में गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई। सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चों और दो महिलाएं भी शामिल हैं।  मृतक संभवतः एक ही परिवार के थे। उन्होंने यह भी बताया कि पाथर प्रतिमा ब्लॉक के धोलाघाट गांव में रात करीब 9 बजे हुए विस्फोट में एक महिला भी घायल हुई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक घर में हुए विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति की मंगलवार सुबह मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या आठ हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पाथर प्रतिमा के धोलाहाट में एक घर में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सुतापा जना लगभग 75 प्रतिशत जल गई थी और आज सुबह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान प्रभाती बानिक (80), अरबिंद बानिक (65), स्वंतना बानिक (28), अर्नब बानिक (9), अनुष्का बानिक (6) और दो छह महीने के बच्चे अस्मिता और अंकित के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी विधायक का बड़ा दावा
पाथर प्रतिमा के टीएमसी विधायक समीर कुमार जना ने कहा कि घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक अधिकृत पटाखा निर्माण इकाई थी। वे काफी समय से व्यवसाय चला रहे थे और मुझे जानकारी है कि उनके पास लाइसेंस था। कल रात उनके घर में विस्फोट हुआ। संभवतः उन्होंने वहां पटाखे बनाने के लिए कुछ कच्चा माल रखा हुआ था।

पटाखा बनाने की इकाई का दावा गलत
सुंदरबन के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने बताया कि जिस दो मंजिला घर में यह घटना हुई, उसमें परिवार के 11 सदस्य रहते थे। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'यह गलत है कि घर के अंदर पटाखा बनाने की इकाई चल रही थी। यह एक आवासीय इमारत थी। कोई पटाखा इकाई नहीं चल रही थी।' उन्होंने जोर देकर कहा कि यह इमारत एक आवासीय क्षेत्र में स्थित है और वहां पटाखा इकाई होने का कोई सवाल ही नहीं है। राव ने कहा कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि घर में मिली कुछ वस्तुएं पटाखे बनाने के लिए कच्चा माल थीं या नहीं। उन्होंने कहा, 'हम फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर काम करेंगे।' 


भाजपा ने डीजीपी और ममता को घेरा
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जिस इमारत में यह घटना हुई, वह क्रूड बम निर्माण इकाई थी। उन्होंने 'एक्स' पर कहा, 'गंभीर कार्रवाई किए जाने से पहले और कितनी घटनाएं होंगी? डीजीपी को जवाब देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल राज्य कच्चे बमों के ढेर पर क्यों बैठा है?' उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाओं के लिए बिल्कुल भी जवाबदेही नहीं है। अक्षम पुलिस मंत्री ममता बनर्जी को ऐसा होने देने के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए।

संबंधित वीडियो


 
इसे भी पढ़ें- Kathua Encounter: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पंजतीर्थी इलाके में छिपे आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed