फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganpati Festival Indian Railways will run 261 special trains special fares will be fully reserved

गणपति महोत्सव: भारतीय रेलवे चलाएगी 261 स्पेशल ट्रेन, स्पेशल किराया संग पूरी तरह होंगी आरक्षित

Wed, 08 Sep 2021 10:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Sep 2021 10:41 AM IST
सार

201 स्पेशल ट्रेनें सेंट्रल रेलवे, 42 पश्चिम रेलवे और कोंकण रेल कॉरपोरेशन से 18 ट्रेन चल रही हैं। 20 सितंबर तक ये ट्रेने संचालित होंगी। 

विज्ञापन
Ganpati Festival Indian Railways will run 261 special trains special fares will be fully reserved
भारतीय रेल। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रेल की गणपति स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। इस महोत्सव में होने वाली भीड़ से बचने के लिए रेलवे 261 स्पेशल ट्रेने चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार 201 स्पेशल ट्रेनें सेंट्रल रेलवे, 42 पश्चिम रेलवे और कोंकण रेल कॉरपोरेशन से 18 ट्रेन चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक, ये गणपति स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर तक चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


रखा गया स्पेशल किराया 
पूरे देश में अलग-अलग जगह से चलने वाली ट्रेनों का किराया भी स्पेशल होगा। रेलवे के मुताबिक, ये ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं। अधिकारियों का कहना है कि गणेश महोत्सव में काफी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, जिससे यात्रियों की संख्या में एकाएक इजाफा होता है। इससे बचने के लिए स्पेशल ट्रेने चल रही हैं। ये ट्रेने अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू हो चुकी हैं। इसमें स्लीपर क्लास के अलावा अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


नई समय सारणी से कई ट्रेनों का होगा यात्रा विस्तार
नई समय-सारणी में कई साप्ताहिक एक्सप्रेस को यात्रा विस्तार दिया जाएगा तो कई के रूट परिवर्तन और कई ट्रेन के स्टेशन में भी परिवर्तन होना है। इस कड़ी में उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 20503/02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी ट्रेन को सप्ताह में पांच दिन चलाने  निर्णय लिया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 54769/54770 तिलक ब्रिज-रोहतक-तिलक ब्रिज पैसेंजर को भिवानी तक ही चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 54423/54424 दिल्ली-जंक्शन-भिवानी-दिल्ली जंक्शन को हिसार तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 04051/04052 नई दिल्ली-दोराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल का टर्मिनल बदला गया है। ट्रेन संख्या 04051 नई दिल्ली-दोराई शताब्दी स्पेशल अजमेर से संचालित होगी। एक अन्य निर्णय में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख ट्रेन संख्या 09009/09010 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक दूरंतो सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को आगामी सूचना तक तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया है। आमूमन रेलवे की समय-सारणी जुलाई में लागू होती है। लेकिन कोविड की वजह से इस साल नई समय-सारणी अक्तूबर से लागू होगी। 

5जी नेटवर्क पर क्लाउड गेमिंग का मिलेगा अनुभव 
मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो गेम का अब अलग अनुभव मिलेगा। किसी भी वीडियो गेम को बिना डाउनलोड किए खेला जा सकेगा। इतना ही नहीं रियल टाइम गेमिंग भी संभव होगा। खासाबात यह है कि दिल्ली मेट्रो, बस, एनसीआर में चलने वाली ट्रेन में बैठक कर भी यात्री रियल टाइम वीडियो गेम खेल कर मन बहला सकेंगे। 


स्मार्टफोन पर क्लाउड गेमिंग की भी शुरुआत हो गई है। दरअसल क्लाउड गेमिंग एयरटेल के 5जी नेटवर्क पर मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मोबाईल पर हाई एंड कंप्यूटर स्ट्रीम किया जा सकेगा। यानी वीडियो गेम खेलने के लिए उसे डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed