फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganjam women self-help groups to make 4 lakh Tricolours for Independence Day

Independence Day: ओडिशा के गंजाम में WSHG तैयार कर रहे चार लाख तिरंगा, कहा- यह जगाती है देशभक्ति का जज्बा

Sun, 13 Aug 2023 09:29 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रह्मपुर (ओडिशा)।
पीटीआई, ब्रह्मपुर (ओडिशा)। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, डब्ल्यूएसएचजी ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। शेरागाडा में एक सिलाई इकाई की सचिव मीता स्वैन ने कहा, यह पहल उनके लिए न केवल अतिरिक्त कमाई का जरिया है, बल्कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा भी जगाती है।
 

विज्ञापन
Ganjam women self-help groups to make 4 lakh Tricolours for Independence Day
गंजाम महिला स्वयं सहायता समूह तिरंगा बनाते (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

ओडिशा के गंजाम जिले की 30 वर्षीय झिली मोहराना स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण के लिए लगातार राष्ट्रध्वज तैयार कर रही हैं। झिली, हिंजिली में मिशन शक्ति के तहत एक सिलाई समूह की सचिव हैं। वह जिले के सभी 22 प्रखंडों में और ब्रह्मपुर नगर निगम क्षेत्र में 73 महिला स्वयं सहायता समूहों (WSHG) और उत्पादक समूहों की 1,700 सदस्यों में से एक हैं। ये समूह चार लाख राष्ट्रध्वज तैयार करने में जुटे हुए हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सरकारी भवनों पर लगाया जाएगा।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, डब्ल्यूएसएचजी ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। शेरागाडा में एक सिलाई इकाई की सचिव मीता स्वैन ने कहा, यह पहल उनके लिए न केवल अतिरिक्त कमाई का जरिया है, बल्कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा भी जगाती है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति वासन वी ने कहा कि एसएचजी द्वारा तैयार किए गये झंडे 15 अगस्त को सभी सरकारों भवनों पर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल हर घर तिरंगा के पहले संस्करण में 14 प्रखंडों के महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभाग 700 सदस्यों ने करीब ढाई लाख राष्ट्रध्वज तैयार किए थे, जिन्हें जिले में वितरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरागाडा के पद्मपुर में मातृशक्ति टेलरिंग प्रोड्यूर्स ग्रुप की अध्यक्ष ज्योति नायक ने कहा, हमारे समूह को 5,480 तिरंगा तैयार करने का आर्डर मिला है। हर तिरंगा 30 गुना 20 वर्ग इंच आकार का है और प्रत्येक की कीमत 25 रुपये है। ये झंडे 14 अगस्त तक तैयार कर लिए जायेंगे और जिला प्रशासन को सौंप दिये जाएंगे। हमने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 45 सदस्यों को काम पर लगाया है।


डब्ल्यूएसएचजी की मार्केटिंग शाखा, गंजाम प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद्मनाभ पांडा ने कहा, हमने जिले में 73 डब्ल्यूएसएचजी के बीच काम बांट दिया है और उन सभी को 14 अगस्त से पहले इसे पूरा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed