गैंगस्टर रवि पुजारी सात मार्च तक पुलिस हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार को यहां की एक अदालत ने सात मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुजारी को रविवार को दक्षिण अफ्रीका से वापस स्वदेश लाया गया था। प्रथम अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट वी जगदीश ने पुजारी को पुलिस हिरासत में भेजते हुए कहा कि जांच में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
उन्होंने पुलिस को पुजारी से पूछताछ की प्रक्रिया का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करने को भी कहा है। हत्या और फिरौती मांगने समेत 200 से अधिक मामलों में पुजारी वांछित था। इससे पहले दिन में एडीजी पुलिस अमर कुमार पांडेय ने बताया कि पुजारी शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट है और उससे मंगलवार से पूछताछ शुरू होगी। वह हमारी जांच में मदद कर रहा है और सवालों के जवाब दे रहा है।
जानिए रवि पुजारी के बारे में
52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मंगलूरू के माल्पे में हुआ। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का भी जानकार है। उसके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है। 2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में उसे गिरफ्तार किया गया था।
पत्नी पर आरोप था वह खुद और बेटियों के लिए फर्जी पासपोर्ट बना रही थी। मंगलूरू में जमानत मिलने के बाद वह एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बेटियों संग भारत से फरार हो गया था। इंटरपोल ने पुजारी और उसकी पत्नी पद्मा दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
1990 में पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहीं से गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर अचानक सुर्खियों में आ गया।इसके बाद से ही वह कुख्यात अपराधी बन गया।