फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gangster Ravi Pujari arrested in South Africa

भारत लाया जा रहा रंगदारी रैकेट का सरगना रवि पुजारी गिरफ्तार, कभी छोटा राजन से रहा था खास नाता

Sun, 23 Feb 2020 05:29 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 23 Feb 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Gangster Ravi Pujari arrested in South Africa
रवि पुजारी

दक्षिण अफ्रीका में करीब 25 दिन पहले गिरफ्तार किए गए 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित और 15 साल से फरार था। उसे सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था, जहां से पिछले साल जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं। अभी पेरिस में हैं। हम एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे। बता दें कि यह अधिकारी टीम का हिस्सा हैं। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर पुजारी को सोमवार सुबह तक यहां लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की तालाश कर रही अहमदाबाद पुलिस ने पांच महीने पहले दक्षिण अफ्रिकी सरकार को पत्र तक लिखा था। दरअसल, पुजारी पर गुजरात के कई व्यापारियों और राजनेताओं ने करोड़ों रुपए की रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप लगाया था, जिसके चलते अहमदाबाद पुलिस उसे गुजरात लाना चाहती थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने किया था गिरफ्तारी का दावा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने बीती 31 जनवरी (शुक्रवार) को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की सेनेगल में गिरफ्तारी के संबंध में दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस गिरफ्तारी के पीछे कर्नाटक सरकार का अहम योगदान होने की बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि पुजारी राज्य में कई अपराधों में शामिल रहा। ऐसे में कर्नाटक के अफसर उसे पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार प्रयास कर रहे थे। वे सेनेगल में भारतीय दूतावास के अफसरों के संपर्क में भी थे।

ऐसे पकड़ा गया पुजारी

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को जनवरी में अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई थी। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुए थीं।

अब उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। सेनेगल से पहले गैंगस्टर पुजारी की लोकेशन बुरकीना फासो में मिली थी। उसी समय से एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखे थीं। पुजारी के खिलाफ देश में कई मामले दर्ज हैं।

बॉलीवुड भी रहा पुजारी के निशाने पर

पिछले साल जून में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं।

उसके गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को मारने की साजिश रची थी। यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी। जुहू में फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर पर हुई शूटिंग के बाद पुलिस ने पुजारी गैंग की इस साजिश को नाकाम कर दिया था।

गुजरात लाकर की जाएगी पूछताछ
पुजारी पर कांग्रेस के विधायक पुंजाजी वंश और भाजपा के पूर्व विथायक जीतू पटेल समेत विमल शाह जैसे अन्य कई नेताओं से धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप है। अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच के अनुसार पुजारी के खिलाफ गुजरात में 20 मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उसे पूछताछ के लिए गुजरात भी लाया जाएगा।

रवि पुजारी आखिर है कौन?

रवि पुजारी किसी जमाने में छोटा राजन का खास हुआ करता था लेकिन जब राजन के गैंग में फूट पड़ी तो उसने भी अलग रास्ता अख्तियार कर लिया। पुजारी कम पढ़ा लिखा है लेकिन अंग्रेजी और हिंदी भाषा का उसे अच्छा ज्ञान है।

90 के दशक में पुजारी दुबई चला गया था और रंगदारी के धंधे का बड़ा खिलाड़ी बन गया था। उसका मुंबई में काफी खौफ था और बिल्डर उसके नाम पर पैसा दे देते थे। पहली बार रवि पुजारी का नाम उस वक्त चर्चा में आया था जब उसने बाला जॉल्टे नाम के गैंगस्टर का कत्ल कर दिया था।

पुजारी बॉलीवुड हस्तियों को भी अक्सर रंगदारी के लिए धमकाता रहता था। करिश्मा कपूर के पति, महेश भट्ट, शाहरुख खान, फराह खान और रितेश देशमुख समेत करीब 14 बॉलीवुड हस्तियों को वह रंगदारी के लिए धमकी दे चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed