{"_id":"61bf9cc7f5cd4d0edd0094b2","slug":"gangster-ejaz-lakdawala-and-police-informer-booked-for-extortion-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला और पुलिस मुखबिर पर जबरन वसूली का मामला दर्ज, 2019 में किए थे धमकी भरे कॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला और पुलिस मुखबिर पर जबरन वसूली का मामला दर्ज, 2019 में किए थे धमकी भरे कॉल
Mon, 20 Dec 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:28 AM IST
सार
शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों पर आईपीसी की धारा 387 (जबरन वसूली) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला और एक पुलिस मुखबिर सलीम मेमन के खिलाफ मुंबई के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने और धमकी भरे कॉल के लिए मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला बिजनेसमैन अब्बास अली रतनशी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने पूर्व साथी सैय्यद सलाउद्दीन के साथ वित्तीय विवाद में फंस गया था। मई 2019 में, जबरन वसूली के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के सह आरोपी रियाज भाटी ने उन्हें फोन किया था और कारोबारी को अपने कार्यालय में बुलाकर अपने साथी के साथ मामले को निपटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
2019 में आए अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे कॉल
इसके बाद कारोबारी रतनशी को जून और जुलाई 2019 में अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे कॉल आए, जो गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला के थे। उसने कहा कि वह अपने साथी के साथ मामले को निपटाले और उससे लकड़ावाला ने सुरक्षा राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये की मांग की। उसके बाद रतनशी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सलीम महाराज ने उनका मोबाइल नंबर लकड़ावाला को दिया
रतनशी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि सलीम महाराज ने उनका मोबाइल नंबर लकड़ावाला को दिया था। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों पर आईपीसी की धारा 387 (जबरन वसूली) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
लकड़ावाला वसूली, हत्या के कई मामलों में वांछित
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी लकड़ावाला को जनवरी 2020 में पटना से मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था। सालों से फरार चल रहा आरोपी अपना गैंग बनाने से पहले भगोड़े गैंगस्टर दाऊद दाऊद के लिए काम करता था। वह कथित जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और दंगा करने के कई मामलों में वांछित था।