फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganga will be cleared up to 80 percent till March 2019 says nitin gadkari

'2019 तक 80 प्रतिशत तक साफ हो जाएगी गंगा'

Fri, 11 May 2018 05:59 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 11 May 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
Ganga will be cleared up to 80 percent till March 2019 says nitin gadkari
- फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार मार्च 2019 तक गंगा के पानी की क्वालिटी में 70 से 80 प्रतिशत तक सुधार ले आएगा। ये दावा केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कोई काम नहीं होने की छवि बदलने का प्रयास कर रहे गडकरी ने कहा, गंगा की सफाई पर इस वित्त वर्ष में 8 हजार करोड़ से 10 हजार करोड़ रुपये तक खर्च किया जाएगा, जिसमें नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नई दिल्ली समेत गंगा के बेसिन क्षेत्र में आने वाले शहरों कानपुर, वाराणसी और पटना आदि की मीडिया से बात करते हुए कहा कि गंगा को अगले साल दिसंबर के अंत तक पूरी तरह साफ कर लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरा आकलन है कि हम इसके लिए रखे गए कुल बजट का 60 से 70 प्रतिशत खर्च कर लेंगे, जो 8 हजार से 10 हजार करोड़ रुपये तक रहेगा। 

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के अंत तक क्लीन गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) सिर्फ 4254 करोड़ रुपये खर्च कर पाया था, जो 2015 में इसके तहत गंगा की सफाई के लिए रखे गए 20 हजार करोड़ रुपये के बजट का मात्र 20 प्रतिशत ही था। गंगा को पूरी तरह साफ करना केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के उन प्रमुख चुनावी वादों में से एक था, जो उन्होंने आम चुनाव 2014 में जनता से किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद को क्लीन गंगा फंड में एक महीने का वेतन दान करने का आग्रह किया

Ganga will be cleared up to 80 percent till March 2019 says nitin gadkari
गडकरी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिख अनुरोध किया है कि वह क्लीन गंगा फंड (सीजीएफ) को अपना एक महीने का वेतन दार करें। बता दें कि गंगा नदी को प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के प्रयासों के तहत सरकार ने इस फंड की स्थापना की है। 

गडकरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत आम लोगों से भी आग्रह करेंगे कि वे एक महीने का वेतन सीजीएफ को दान दें, जो लोगों और संगठनों से स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए गठित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि सितंबर 2014 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित होने के बाद सरकार को सीजीएफ में अब तक 250 करोड़ रुपये मिले हैं। गडकरी ने कहा कि नदी की सफाई के प्रयासों के लिए धन जुटाने में मदद के लिए कम से कम एक करोड़ लोगों को आगे आना चाहिए।

 उन्होंने आगे कहा कि कम से कम रुपये भी फंड में दान किए जा सकते हैं। कुछ लोगों ने 300, 500 और 1000 रुपये तक भी दान किए हैं। गडकरी ने बताया कि नमामि गंगा प्रोग्राम के लिए फंड की अभी काफी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed