{"_id":"5d69ec718ebc3e93c95f024a","slug":"ganeshotsav-61-feet-ganapati-be-enshrined-in-hyderabad-claims-this-statue-is-tallest-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशोत्सव: हैदराबाद में विराजमान होंगे 61 फीट के गणपति, दावा- यह प्रतिमा देश में सबसे ऊंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणेशोत्सव: हैदराबाद में विराजमान होंगे 61 फीट के गणपति, दावा- यह प्रतिमा देश में सबसे ऊंची
Sat, 31 Aug 2019 09:39 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी
- फोटो : ANI
गणेशोत्सव को लेकर पूरे देश में तैयारियां अपने जोरो-शोरो पर है। इस बार गणेश चतुर्थी दो सितंबर को है। वैसे तो पूरे भारत में ही गणेश चतुर्थी को धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी की रौनक पूरे देश के तुलना में अलग होती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बेहद आकर्षक तस्वीरें सामने आती है। महाराष्ट्र के साथ-साथ हैदराबाद में भी गणेश उत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हैदराबाद के खैरताबाद का गणेश उत्सव भी काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
Hyderabad: Final touch-ups being done of Khairatabad Ganapathi idol, one of the tallest idols that is built in different shapes & sizes every year. This yr, the idol is 61-feet tall. Face of the idol is like sun,with 12 heads,24 hands & 7 horses in Suryudu Avatar.#GaneshChaturthi pic.twitter.com/FOm5FrZTqw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 30, 2019
हैदराबाद के खैरताबाद में गणपति प्रतिमा की खासियत मूर्ति का विशाल आकार है। देश भर में जितनी गणेश प्रतिमाएं बनाई जाती हैं उसमें सबसे ऊंची और बड़ी प्रतिमाओं में खैरताबाद के गणपति की भी प्रतिमा होती है। हर साल की तरह इस साल भी यहां गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही है। खैरताबाद में 61 फीट ऊंची गणपति की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गणेश प्रतिमा समिति के पंडाल में विराजित की जाएगी। समिति ने दावा किया है कि यह मूर्ति देश में सबसे बड़ी है। इस प्रतिमा के 12 मुंह और 24 हाथ है। सात घोड़ों से साथ गजानन को सूर्यदेव का रूप दिया गया है। इस पूरे काम में कारीगरों को 100 से ज्यादा दिन का समय लगा है।
इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)