फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganesha Chaturthi online darshan of Lalbaugcha Raja Punjab extension of the existing Covid restrictions till Sept 30th All Updates

गणेश चतुर्थी: लालबागचा राजा के इस बार ऑनलाइन दर्शन, पंजाब में पर्वों के मद्देनजर 30 सितंबर तक पाबंदियां

Fri, 10 Sep 2021 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Sep 2021 04:54 PM IST
सार

पूरे देश में गुरुवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से त्योहारों के दौरान सरकारों ने पाबंदियों का एलान किया हुआ है। महाराष्ट्र इसे सबसे ज्यादा प्रभावित है।  

विज्ञापन
Ganesha Chaturthi online darshan of Lalbaugcha Raja Punjab extension of the existing Covid restrictions till Sept 30th All Updates
गणेश चतुर्थी - फोटो : Pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार पाबंदियों के साथ मनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में जुलूस, समारोह की मंजूरी नहीं दी है। मुंबई में तो पंडालों में भी गणपति दर्शन की इजाजत नहीं है। आयोजकों को ऑनलाइन दर्शन कराने की व्यवस्था कराने को कहा गया है। मुंबई में इसी के मद्देनजर प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भी आयोजकों ने ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है। पुजारियों ने गुरुवार सुबह गणपति की पूजा-अर्चना की और भक्तों ने ऑनलाइन बप्पा के दर्शन किए। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को लोगों से कोरोनावायरस के खिलाफ एक मजबूत आंदोलन शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैंने भगवान गणेश से सभी बुराई और नकारात्मकता को नष्ट करने की प्रार्थना की। बता दें कि महाराष्ट्र में 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव शुरू हो गया है। इस साल कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए पाबंदियों के साथ पर्व मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

गडकरी ने घर पर की पूजा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने घर पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की। उन्होंने घर पर ही बप्पा की पूजा-अर्चना की। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से राज्य सरकार ने गणेश चतुर्थी पर कई पाबंदियां लगा रखी हैं।
 

पंजाब में पाबंदियां 30 सितंबर तक बढ़ीं

पंजाब में कोरोना के मद्देनजर पाबंदियों को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आने वाले दिनों में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया गया है। राज्य में राजनीतिक और अन्य जमावड़ों में 300 लोगों की सीमित संख्या की मंजूरी होगी। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।


 

पाबंदियों को लेकर नारायण राणे ने उद्धव सरकार को घेरा

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भी राज्य सरकार पाबंदियां लगा रही है। यह गलत है। यह हिंदू विरोधी सरकार है। उन्हें उसी वक्त पाबंदियों की याद आती है, जब हिंदुओं के त्योहार आते हैं। शिवसेना सिर्फ हिंदूत्व की बातें करती है, लेकिन उनका हिंदूत्व उसी वक्त खत्म हो गया था, जब उन्होंने भाजपा से किनारा किया था।

पुणे में भी गणेश उत्सव की शुरुआत

वहीं, पुणे में भी शुक्रवार को गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। भक्तों ने अपने घरों और पंडालों में गणपति का स्वागत किया। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से जुलूसों और सभाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह लगातार दूसरा साल है जब महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय त्योहार धूमधाम से दूर और सादगी से मनाया जा रहा है। सरकार और प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंकाओं की वजह से त्योहारों के बीच भी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed