फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhi Peace Prize: Announcement of honors of 2020 to Bangabandhu Sheikh Mujibur Rahman and 2019 to Sultan of Oman

गांधी शांति पुरस्कार: बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और ओमान के सुल्तान को सम्मान देने की घोषणा

Mon, 22 Mar 2021 04:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 22 Mar 2021 04:11 PM IST
सार

गांधी शांति पुरस्कार देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान है। वर्ष 2020 के लिए इसे बांग्लादेश के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीब को दिया जाएगा तो 2019 का पुरस्कार ओमान के सुल्तान रहे काबूस बिन अल सैद को। 

विज्ञापन
Gandhi Peace Prize: Announcement of honors of 2020 to Bangabandhu Sheikh Mujibur Rahman and 2019 to Sultan of Oman
शेख मुजीबुर रहमान - फोटो : Twitter

विस्तार

संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को गांधी शांति पुरस्कारों को एलान कर दिया। वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा।  वे बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति व बाद में प्रधानमंत्री भी रहे। 15 अगस्त 1975 को ढाका में उनकी हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2019 का यह पुरस्कार ओमान के दिवंगत सुल्तान काबूस बिन अल सैद को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मुजीब को बताया महानतम नेता
पीएम मोदी ने कहा कि गांधी शांति पुरस्कार 2020 को हमारे उपमहाद्वीप के महानतम नेताओं में से एक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को दिया गया है। वर्ष 2020 में बंगबंधु की जन्म शताब्दी को चिह्नित किया गया। वह अपने लाखों प्रशंसकों के लिए अदम्य साहस और अथक संघर्ष के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गांधी शांति पुरस्कार 2019 से ओमान के पूर्व सुल्तान काबूस बिन अल सैद को सम्मानित किया जा रहा है, जिनका क्षेत्र में शांति और समृद्धि में बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन

गांधी शांति पुरस्कार, वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ से परे सभी व्यक्तियों के लिए है। इस पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की और भारत के प्रधान न्यायाधीश एवं लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके दो पदेन सदस्य होते हैं।  इस जूरी की 19 मार्च, 2021 को हुई एक बैठक में उपयुक्त विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान और ओमान के लंबे समय तक शासक रहे सुल्तान काबूस को चुने जाने का निर्णय लिया गया।


मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने और खाड़ी क्षेत्र में शांति तथा अहिंसा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए ओमान के (दिवंगत) सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जा रहा है।
 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed