फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Galwan Clash: wife of Veer Chakra posthumously Awardee Deepak Singh posted in ladakh as officer

Galwan Clash: जिस लद्दाख में शहीद हुए थे पति दीपक सिंह , वहीं अधिकारी बनकर आईं लेफ्टिनेंट रेखा सिंह

Sat, 27 May 2023 06:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 06:59 PM IST
सार

दीपक बिहार रेजिमेंट की 16 बटालियन में नर्सिंग सहायक के रूप में पदस्थ थे। चीन के साथ झड़प के दौरान नायक सिंह ने करीब 30 जवानों की जान बचाई थी। दावा किया जाता है कि दीपक ने न सिर्फ अपने देश के सैनिकों का इलाज करा था। बल्कि, उन्होंने युद्ध में घायल हुए चीनी सैनिक का भी इलाज किया था।

विज्ञापन
Galwan Clash: wife of Veer Chakra posthumously Awardee Deepak Singh posted in ladakh as officer
लेफ्टिनेंट रेखा सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

वीर चक्र (मरणोपरांत) विजेता की विधवा पत्नी भारतीय सेना में शामिल हो गईं हैं। गलवान घाटी में हुए संघर्ष में नायक दीपक सिंह शहीद हो गए थे। अब उनकी पत्नी ने अधिकारी के रूप में भारतीय सेना ज्वाइन कर ली है। लेफ्टिनेंट रेखा सिंह की पोस्टिंग सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के त्रिशूल डिवीजन में हुई है। बता दें, त्रिशूल डिवीजन पूर्वी लद्दाख के लिए जिम्मेदार है। शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

चीनी सैनिकों का भी किया था इलाज
दीपक बिहार रेजिमेंट की 16 बटालियन में नर्सिंग सहायक के रूप में पदस्थ थे। चीन के साथ झड़प के दौरान नायक सिंह ने करीब 30 जवानों की जान बचाई थी। दावा किया जाता है कि दीपक ने न सिर्फ अपने देश के सैनिकों का इलाज करा था। बल्कि, उन्होंने युद्ध में घायल हुए चीनी सैनिक का भी इलाज किया था।

विज्ञापन

जानिए, कैसे शुरू हुई दोनों देशों के बीच हिंसा
करीब तीन साल पहले, भारत और चीन ने लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में एक दूसरे पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया था। यहां चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर कई किलोमीटर तक घुस आए थे। यहां तक की उन्होंने टेंट, खाइयां और अपने भारी हथियार भी भारतीय इलाके में तैनात कर दिया था। चीन की हरकत के बाद भारत भी एक्शन में आया और उसने भी भारतीय सेना के हजारों सैनिकों को मौके पर तैनात कर दिया। भारतीय सेना भी अपने उन्नत हथियार लेकर मौके पर पहुंची थी। जून 2020 में दोनों देशों के बीच हाथापाई और हिंसा भड़क गई। झड़प में भारतीय सेना के 20 तो चीनी सेना के चार जवानों की मौत हो गई। इन्हीं 20 भारतीय जवानों में दीपक सिंह भी शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानिए, क्यों होता है गलवान विवाद
साल 1962 में चीन से हुए युद्ध के बाद लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल का निर्माण किया गया था। लाइन चीन और भारत की सीमाओं का निर्धारण करती है। घाटी पर भारत और चीन दोनों अपना दावा करते हैं। चीन और भारत के इलाके के पास गलवान स्थित है, जिस वजह से उस इलाके पर चीन भी अपना दावा करता है। इसलिए क्षेत्र विवादित है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed