इन तीन राज्यों पर पड़ेगा चक्रवात 'गाजा' का प्रभाव, बन सकता है बड़ा खतरा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
आज चक्रवात 'गाजा' के कुड्डालोर जिले और रामनाथपुरम जिले के पंबन के बीच तमिलनाडु तट पार करने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात तूफान आने का खतरा है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाजा अभी चेन्नई के उत्तरपूर्व से करीब 750 किमी दूर है। वहीं यह नागापटनम के पूर्व-उत्तरपूर्व से 800 किमी की दूरी पर है। खुले समुद्रों में भारी चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर की रात को भारी बारिश भी हो सकती है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को राज्य के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यह बारिश 24 सेमी तक हो सकती है। इनमें से एक से दो जगहों पर तो भारी बारिश हो भी चुकी है, जिसके बाद से रेड अलर्ट कोडिंग जारी की गई है। बता दें कलर कोड संबंधी मौसम की जानकारी एजेंसियों समेत आपदा प्रबंधन को दी जाती है, ताकि वह इससे होने वाले खतरे के लिए तैयार रहें। चेन्नई के डिपटी डायरेक्टर जनरल ऑफ मेटेरोलॉजी एस. बालाचंद्रन का कहना है कि पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी करने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि पूरे राज्य को भारी बारिश का खतरा है।
चक्रवात 'गाजा' के कारण मछुआरों को बंगाल की खाड़ी न जाने को कहा गया है। यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी से ही उत्पन्न हुआ है। इसका प्रभाव तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में दिखेगा। इन राज्यों के ऊपर करीब 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं। मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा। बालाचंद्रन का कहना है कि चेन्नई में भारी बारिश की संभावनाएं कम हैं लेकिन चक्रवात के तट पार करने से हल्की बारिश हो सकती है।
The CS ‘GAJA’ over Bay of Bengal lay centred at 0530 hrs IST of 13th Nov, 2018 near lat 13.2°N and long 87.2°E, about 750 km east of Chennai (Tamil Nadu) . It is likely to weaken gradually and cross Tamil Nadu coast between Pamban and Cuddalore as a CS during 15th Nov forenoon. pic.twitter.com/ORTuG9PRF8
— India Met. Dept. (@Indiametdept) November 13, 2018