फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gadkaris honesty: Bengal-Kerala highway project accepted election, but asked-what is the harm in this?

गडकरी की खरी-खरी : बंगाल-केरल में हाईवे जैसे प्रोजेक्ट को माना चुनावी सौगात, पर पूछा-इसमें हर्ज क्या है? 

Sat, 06 Mar 2021 11:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gadkaris honesty: Bengal-Kerala highway project accepted election, but asked-what is the harm in this?
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी खरी-खरी बातों के लिए खास पहचान बनाए हुए हैं। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अब उन्होंने स्वीकार किया कि बंगाल व केरल के लिए बजट में की गई हाईवे प्रोजेक्ट की घोषणा चुनावी है। ये एलान पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए ही किया गया है। लगे हाथ उन्होंने यह सवालिया अंदाज में यह भी पूछा कि आखिर इसमें हर्ज क्या है?  एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उनसे पूछा गया था कि सड़क निर्माण के जितने भी प्रोजेक्ट का एलान हुआ, वह चुनावी राज्यों में ही क्यों हुआ? तमिलनाडु, असम और बंगाल की याद चुनाव से पहले ही क्यों आई? 
विज्ञापन


बोले-हम साधु-संन्यासी हैं क्या? 
इन सवालों के जवाब में गडकरी ने प्रतिप्रश्न किया-हम साधु संन्यासी हैं क्या? हम अच्छा काम करेंगे तो चुनाव में कैश करेंगे। मैंने माना है वहां चुनाव हैं इसलिए वहां प्राथमिकता पर कर रहे हैं। इसमें क्या गलत है, कौन से नियम और कानून या लोकतंत्र के खिलाफ है?''
विज्ञापन


बजट में की गई हैं बड़ी घोषणाएं 
बता दें, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में केरल, तमिलनाडु, असम जैसे राज्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। केरल में 65,000 करोड़ रुपये और तमिलनाडु में 1.03 लाख करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा। असम में 19 हजार करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट बनेंगे तो बंगाल में 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से हाईवे बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने ही दिया था पेट्रोल-डीजल पर सेस का विचार
गडकरी ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर सेस लगाकर देशभर में सड़कों का जाल बिछाने का सुझाव मैंने ही दिया था। अटलजी के पीएम कार्यकाल में ग्राम सड़क योजना का सुझाव दिया था। इसके लिए पैसा कहां से आएगा यह सवाल आया तो मैंने ही सुझाव दिया था कि पेट्रोल-डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का सेस लगा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed