फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gadkari gets Rs 4 lakh royalty per month from YouTube for lecture videos

डीएमई की समीक्षा: गडकरी यूट्यूब् से कमा रहे चार लाख रुपये महीना, भरूच में किया यह दावा

Fri, 17 Sep 2021 10:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भरूच
पीटीआई, भरूच Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 17 Sep 2021 10:29 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भरूच में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महामारी काल में उनके वीडियो यूट्यूब पर खूब देखे गए। गुरुवार को इंदौर में एक कार्यक्रम में भी उन्होंने यह बात कही थी।
 

विज्ञापन
Gadkari gets Rs 4 lakh royalty per month from YouTube for lecture videos
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विभिन्न विषयों पर वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि यूट्यूब से उनको इन वीडियो से रॉयल्टी के रूप में हर माह चार लाख रुपये की कमाई हो रही है। गडकरी शुक्रवार को गुजरात के भरूच शहर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (DME) की समीक्षा के लिए आए थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन व हाईवे मंत्री गडकरी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने दो काम किए। एक तो वह शेफ बने और खाना पकाना शुरू किया और दूसरा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लेक्चर्स दिए। इस दौरान उन्होंने 950 से ज्यादा आनलाइन लेक्चर दिए। इनमें विदेशी यूनिवर्सिटीज के विद्यार्थियों को दिए लेक्चर भी शामिल थे। ये लेक्चर यूट्यूब पर अपलोड किए गए। गडकरी के अनुसार उनके वीडियो की व्यूअरशिप बढ़ गई और अब यूट्यूब उन्हें हर माह चार लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में देता है। गडकरी अपनी बात बेबाक ढंग से कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जो लोग अच्छा काम करते हैं, उनकी तारीफ नहीं होती। 
विज्ञापन


गुजरात में 3500 करोड़ की लागत से बन रहीं सड़कें
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आधुनिक व उच्च क्वालिटी की सड़कें आर्थिक विकास व रोजगार के लिए जरूरी हैं। उनके अनुसार गुजरात में 35100 करोड़ रुपये की लागत से 423 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के तहत 60 बड़े पुल, 17 इंटरचेंजर, 17 फ्लाईओवर, आठ रोड ओवर ब्रिज बनेंगे। इस एक्सप्रेस वे से विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गडकरी ने यह भी बताया कि उनके मंत्रालय ने सड़क निर्माण करने वाले कांट्रेक्टरों व कंसल्टेंट की रैटिंग भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, गुरुवार को गडकरी इंदौर में थे। वहां उन्होंने मप्र में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसी दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने लेक्चरों से यूट्यूब के जरिए होने वाली कमाई की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed