फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gadkari asks media to highlight wrongs, appreciate good; says don't spare even my ministry News In Hindi

Nitin Gadkari: 'हमारी गलतियों को उजागर करो, हम सुधारने के लिए तैयार हैं', नितिन गडकरी का मीडिया को संदेश

Sun, 23 Mar 2025 11:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 11:00 PM IST
सार

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने नितिन गडकरी ने कहा कि समाज में बदलाव लाना हर किसी की जिम्मेदारी है और इसमें मीडिया और अखबार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को न केवल गलत चीजों की निंदा करनी चाहिए, बल्कि अच्छे कामों की भी सराहना करनी चाहिए।

विज्ञापन
Gadkari asks media to highlight wrongs, appreciate good; says don't spare even my ministry News In Hindi
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को समाज में बदलाव लाने में मीडिया की भूमिका की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाना हर किसी की जिम्मेदारी है और इसमें मीडिया और अखबार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को न केवल गलत चीजों की निंदा करनी चाहिए, बल्कि अच्छे कामों की भी सराहना करनी चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि आज नितिन गडकरी एक मीडिया कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अपील की कि अगर उन्हें उनके मंत्रालय में कोई गलत काम दिखे तो उसे कड़ी तरीके से उजागर किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सम्मान और पहचान केवल आपके व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि आपके चरित्र और गुणों से मिलती है। आजकल अच्छा काम करने के बाद भी कोई उसे नहीं पूछता, जबकि गलत खबरें प्रमुखता से दिखाई जाती हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kiren Rijiju: 'दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी', सड़क हादसों पर किरेन रिजिजू ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में बदलाव लाने की जिम्मेदारी मीडिया की भी
गडकरी ने आगे मीडिया के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि मीडिया की भी है। गडकरी ने ये भी कहा कि अच्छी चीजों को समाज के सामने लाना चाहिए और साथ ही बुरी चीजों के बारे में लोगों को जागरूक भी करना चाहिए।

काम में गलती होने पर माफी नहीं- गडकरी
गडकरी ने यह भी कहा कि यदि उनके मंत्रालय में कोई अनियमितता होती है, तो वे ठेकेदारों को काली सूची में डाल देंगे और टोल ऑपरेटरों को जेल भेजेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर उन्हें उनके विभाग में कोई गड़बड़ी मिले तो वे उसे उजागर करें।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पारित, RSS ने 'संगठित हिंदू समाज' के निर्माण का लिया संकल्प

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती हो तो मुझे बताओ, मैं मंत्री हूं, चिंता मत करो। अगर गलती हो तो हमारी अच्छी तरह से धुलाई करो। अंत में गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार लोगों के प्रति वफादार है और वह किसी भी गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed