Kiren Rijiju: 'दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी', सड़क हादसों पर किरेन रिजिजू ने जताई चिंता
आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि भारत में दुनिया भर में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सड़क पर होते हैं, तो हमें कई नियमों का पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। रिजिजू ने सड़क दुर्घटनाओं को एक बड़ी चिंता का विषय बताते हुए कहा कि हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
बता दें कि रविवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार रैली 2025 में भाग लेने के दौरान किरेन रिजिजू ने सड़क सुरक्षा पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उन्हें कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों का समर्थन प्राप्त है। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक ठोस और समग्र रणनीति अपनाने की आवश्यकता को लेकर सभी से सहयोग की अपील की।
ये भी पढ़ें:- Karnataka: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पारित, RSS ने 'संगठित हिंदू समाज' के निर्माण का लिया संकल्प
भारत में 480000 सड़क दुर्घटनाएं- गडकरी
हालांकि इससे पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के आकड़े की बात की। उन्होंने जानकारी दी कि भारत में लगभग 480,000 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें से 180,000 मौतें और 400,000 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गडकरी ने यह भी बताया कि इनमें से 140,000 मौतें 18 से 45 वर्ष के लोगों की हुईं, जिनमें खासकर दोपहिया वाहन सवार और पैदल यात्री सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र का लक्ष्य
साथ ही गडकरी ने यह भी कहा कि इन दुर्घटनाओं से देश को 3 प्रतिशत जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने यह बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ने के कारणों में इंजीनियरों की जिम्मेदारी भी है, खासकर सड़क अवसंरचना की अपर्याप्त योजना और घटिया डिजाइन को लेकर। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं की दर को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़ें:- Kapil Sibal: 'एकजुट होकर मजबूती से सामने आएं विपक्षी दल', इंडिया ब्लॉक में मनमुटाव पर सिब्बल ने दी नसीहत
उद्योगों के बीच मजबूत प्रयास की आवश्यकता
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सरकार और उद्योगों के बीच एक मजबूत प्रयास की आवश्यकता की बात की ताकि सड़क सुरक्षा की समस्याओं को हल किया जा सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो सुरक्षित सड़क ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।