महाराष्ट्रः गढ़चिरौली में नक्सलियों ने घात लगाकर किया आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ का जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। घायल हुए जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह विस्फोट बुधवार शाम को गढ़चिरौली जिले के गट्टा-एटापल्ली इलाके में हुआ है, जहां 191 वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। बता दें कि के सीआरपीएफ के जवान चुनाव से पहले इलाके को सुरक्षित करने के लिए निकले थे। यहां गुरुवार (11 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा।
#Correction Gadchiroli: One security personnel injured in an IED attack by Naxals on 191 battalion of CRPF in Gatta area of Ettapalli. The incident took place when CRPF team was accompanying a polling party on its way to polling booth.#Maharashtra (original tweet will be deleted) https://t.co/uhwN3mXvZj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 10, 2019
गौरतलब है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 4 जवान भी शहीद हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.