फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 summit 2023 India Cyber security in hospitals will be discussed in G20

G20 summit 2023: साइबर सुरक्षा पर जी 20 में होगा मंथन, विश्वस्तर पर पहचान बना रही भारतीय फार्मा कंपनियां

Sat, 07 Jan 2023 05:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 05:56 AM IST
सार

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में जी- 20 में भारत के लिए वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व के अवसर विषय पर आयोजित हुई बैठक में डॉक्टरों ने अपना पक्ष रखा। बैठक में डॉ. करण ठाकुर ने कहा कि एम्स में जो हुआ वह सोची समझी साजिश थी।

विज्ञापन
G20 summit 2023 India Cyber security in hospitals will be discussed in G20
जी-20 - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

देश में होने वाले जी 20 सम्मेलन में साइबर सुरक्षा बड़ा मसला रहेगा। पिछले माह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हुए साइबर अटैक के बाद चिकित्सा सुविधा बुरी तरह से प्रभावित हुई। इसका शिकार देश-दुनिया के अन्य अस्पताल भी हो सकते हैं, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


भविष्य में फिर से ऐसा ना हो इसे लेकर जी-20 में शामिल देशों के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर रणनीति बनेगी। शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में जी- 20 में भारत के लिए वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व के अवसर विषय पर आयोजित हुई बैठक में डॉक्टरों ने अपना पक्ष रखा। एकीकृत स्वास्थ्य और कल्याण (आईएचडब्ल्यू) परिषद द्वारा आयोजित सामरिक गोलमेज सम्मेलन में डॉ. करण ठाकुर ने कहा कि एम्स में जो हुआ वह सोची समझी साजिश थी। यह देश के अन्य अस्पतालों में भी हो सकता है। साइबर सुरक्षा के लिए जी 20 देशों के सहयोग से बड़े स्तर पर काम किया जा सकता है।
विज्ञापन


फार्मा कंपनी में भारत आगे 
रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ़ डायबिटीज इन इंडिया के अध्यक्ष डॉ. बीएम मक्कर ने कहा कि मधुमेह की दवाइयों के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जी 20 में भारतीय फार्मा कंपनियों को एक जगह मिलेगी। भारतीय दवा कंपनी विश्व मानक स्तर की दवाइयां तैयार कर रही है जिसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बेहतर होगी व्यवस्था
लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी में कृत्रिम बुद्धिमता काफी मददगार साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed