फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20: Piyush Goyal holds meeting with British Trade Minister Badenoch

G20: पीयूष गोयल ने ब्रिटेन की व्यापार मंत्री बडेनोच के साथ की बैठक, ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हुई चर्चा

Mon, 28 Aug 2023 02:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Aug 2023 02:53 AM IST
सार

जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक के बाद, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच के साथ बैठक में भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा की।

विज्ञापन
G20: Piyush Goyal holds meeting with British Trade Minister Badenoch
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : ANI

विस्तार

जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक के बाद, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच के साथ बैठक में भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों ने पिछले 12 दौर की वार्ताओं पर संतोष व्यक्त किया और अगले दौर की वार्ता के सफल होने का विश्वास जताया।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं ने आपसी आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए निष्पक्ष, संतुलित और परस्पर हित के व्यापार समझौते पर एक निष्कर्ष पर पहुंचने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पीयूष गोयल ने जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में समर्थन और रचनात्मक भागीदारी के लिए केमी बडेनोच को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों नेताओं ने एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापार समझौते पर एक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गोयल ने जयपुर में जी20 टीआईएमएम में उनके समर्थन और रचनात्मक भागीदारी के लिए बडेनोच को धन्यवाद दिया। उन्होंने उन्हें बी20 समिट इंडिया 2023 कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया। बैठक में वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल और महानिदेशक व्यापार वार्ता अमांडा ब्रूक्स भी उपस्थित थे। बयान में कहा गया है कि टीमें अगस्त 2023 के अंत तक बातचीत जारी रखेंगी, जिसके बाद उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी।

जी20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक टीआईएमएम 24 और 25 अगस्त को जयपुर में आयोजित की गई थी। यह बैठक भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत चौथी और आखिरी व्यापार और निवेश कार्य समूह टीआईडब्ल्यूजी बैठक से पहले हुई थी, जो 21 और 22 अगस्त को जयपुर में हुई थी।


जी20 के व्यापार एवं निवेश कार्य समूह (टीआईडब्ल्यूजी) की पहली तीन बैठकें मुंबई, बंगुलुरु और केवडिया में आयोजित की गईं। दोनों बैठकों में व्यापार मंत्रियों/सचिवों और जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों, क्षेत्रीय समूहों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों सहित 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed