{"_id":"64ba0399adaff0b3f208a063","slug":"g20-labour-and-employment-ministers-meeting-pm-narendra-modi-latest-news-update-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: 'दुनिया को सबसे ज्यादा कुशल कार्यबल दे सकता है भारत', पीएम मोदी ने कहा- प्रौद्योगिकी रोजगार का जरिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: 'दुनिया को सबसे ज्यादा कुशल कार्यबल दे सकता है भारत', पीएम मोदी ने कहा- प्रौद्योगिकी रोजगार का जरिया
Fri, 21 Jul 2023 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Jul 2023 09:33 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान भारत में फ्रंटलाइन स्वास्थ्य और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अद्भुत काम ने उनके कौशल और समर्पण को दिखाया। यह हमारी सेवा और जुनून की संस्कृति को भी दर्शाता है। दरअसल भारत में दुनिया में कौशल कार्यबल के सबसे बड़े प्रदाताओं में से एक बनने की क्षमता है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित जी-20 श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भारत को पूरी दुनिया में कुशल श्रमशक्ति मुहैया कराने में सक्षम बताया है। उन्होंने कहा, विश्व स्तर पर गतिशील कार्यबल भविष्य की एक वास्तविकता है। कौशल विकास और कुशल श्रम के साझे उपयोग का वैश्विकरण समय की जरूरत है। भारत में दुनिया के लिए कुशल कार्यबल के सबसे बड़े प्रदाताओं में से एक बनने की क्षमता है।
विज्ञापन
जी-20 देशों के श्रम व रोजगार मंत्रियों से उन्होंने कहा, आपका समूह सबसे अहम आर्थिक और सामाजिक कारक-रोजगार पर चर्चा कर रहा है। जी-20 को इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी होगी क्योंकि, दुनिया रोजगार क्षेत्र में सबसे बड़े बदलावों की दहलीज पर है। जी-20 को इन बदलावों से निपटने के लिए उत्तरदायी और प्रभावी रणनीतियां तैयार करनी होंगी।
विज्ञापन
12.5 करोड़ युवाओं को किया गया प्रशिक्षित
प्रौद्योगिकी को रोजगार का संवाहक बताते हुए पीएम ने कहा, सौभाग्य की बात है कि यह बैठक भारत में हो रही है, जिसके पास प्रौद्योगिकी-आधारित बदलावों से बड़ी संख्या में रोजगार सृजन का अनुभव है। हमें कार्यबल को उन्नत प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं के उपयोग में कुशल बनाने की जरूरत है। इसके लिए स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग ही मूलमंत्र है। प्रधानमंत्री ने कहा, स्किल इंडिया मिशन इसी वास्तविकता से जुड़ने का एक अभियान है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 12.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान भारत में फ्रंटलाइन स्वास्थ्य और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अद्भुत काम ने उनके कौशल और समर्पण को दिखाया। यह हमारी सेवा और जुनून की संस्कृति को भी दर्शाता है। दरअसल भारत में दुनिया में कौशल कार्यबल के सबसे बड़े प्रदाताओं में से एक बनने की क्षमता है।