फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G-20 Summit dinner controversy Congress Jairam Ramesh President of Bharat instead of President of India

G-20: रात्रिभोज के न्योते में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया 'इंडिया' शब्द हटाने का आरोप

Tue, 05 Sep 2023 01:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Sep 2023 01:40 PM IST
सार

जयराम रमेश ने ट्वीट में संविधान का जिक्र करते हुए कहा, "इसके अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ है। लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।"

विज्ञापन
G-20 Summit dinner controversy Congress Jairam Ramesh President of Bharat instead of President of India
इंडिया का नाम बदलने की तैयारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस ने जी-20 सम्मेलन से पहले केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया है कि जी-20 समिट के लिए नौ सितंबर को होने वाले रात्रि भोज के लिए जो निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए हैं, उनमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' को बदला गया है। रमेश का दावा है कि इसमें इंडिया शब्द को हटाया गया है और 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने ट्वीट में संविधान का जिक्र करते हुए कहा, "इसके अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ है। लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शशि थरूर बोले- सदियों में इंडिया से बनी देश की ब्रांड वैल्यू
इस पूरे विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो इंडिया को भारत बुलाने पर कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है। यह देश के दो नामों में से एक है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इतनी बेवकूफ नहीं होगी कि इंडिया नाम को पूरी तरह से हटा दे, जिसकी सदियों में बनी एक ब्रांड वैल्यू है। हमें दोनों ही नामों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए। एक नाम जो पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। 

इंडिया नाम से डरी है भाजपा: कांग्रेस
उधर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संविधान में संशोधन कर इंडिया का नाम बदलने की अटकलों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, इंडिया शब्द से यह सहम गए हैं। क्या वे इस हद तक चले जाएंगे कि वे संविधान बदल देंगे? संविधान में लिखा है, 'इंडिया दैट इज़ भारत'... भाजपा के अंदर का डर मोदी जी का भय दिखाता है। इधर INDIA का गठन हुआ उधर भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हुआ... आप 'इंडिया' शब्द को धरती से नहीं मिटा सकते। हमें अपने भारत और इंडिया पर गर्व है।"

देश और अपनी मां का नाम कौन बदलता है: सुप्रिया श्रीनेत
राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारे संविधान के आर्टिकल 1 में साफ तौर पर लिखा गया है कि हमारा नाम इंडिया भी होगा और भारत भी। मोदी जी और संघ के लोग लगातार हमारे संविधान के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। इनको बाबा साहब के संविधान से दिक्कत है। आपकी नफरत आपका डर आपकी बौखलाहट साफ है, आप INDIA से घबराते हैं। अब ये सनक बन चुका है, अपने देश और अपनी मां का नाम कौन बदलता है। मोदी जी हमसे डरते हैं हमें अपना शत्रु मानते हैं, लेकिन दुश्मनी आज आप देश से निभाने लगे। वे अच्छे से जानते हैं उनके पास राज्य सभा में बहुमत नहीं है।


भाजपा के मन में नई नफरत जाग चुकी है: गौरव
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ISRO ने जो चंद्रयान भेजा, वह गुलामी का प्रतीक है? ISRO, IIT में जो इंडिया है उसे बदलेंगे? क्या IIT गुलामी का प्रतीक है? INDIA गठबंधन का गठन होने के बाद भाजपा के मन में नई नफरत जाग चुकी है। भाजपा को 2014 से अब तक 'इंडिया' शब्द से कोई दिक्कत नहीं थी... यह लोगों का ध्यान असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जी-20 निमंत्रण की तस्वीर वायरल
इस बीच सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे ही प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है। निमंत्रण जी-20 सम्मेलन के पहले दिन के रात्रि भोज यानी नौ सितंबर के लिए है। हालांकि, इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed