Vijay Rupani: विजय रूपाणी पंचतत्व में विलीन, बेटे ऋषभ ने किया अंतिम संस्कार, गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया गया।
विस्तार
#WATCH | Rajkot | Former Gujarat CM Vijay Rupani was cremated by his son Rushabh.
विज्ञापन
The former CM was given full state honour in the presence of Union Home Minister Amit Shah, Gujarat Governor Acharya Devvrat and CM Bhupendra Patel. Former CM Rupani lost his life in the Air India… pic.twitter.com/MwvH90yO7k— ANI (@ANI) June 16, 2025
सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सोमवार को उनके परिजनों को सौंपा गया। रूपाणी का शव इतना जल गया था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए रविवार को उनके शव की पहचान उनके रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से मिलान के बाद की गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को राजकोट लाया गया। जब पार्थिव शरीर रूपाणी के आवास पर पहुंचा तो लोग सड़क के दोनों ओर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कतारों में खड़े थे।
ये भी पढ़ें: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हुआ; परिवार को जानकारी दी गई
रूपाणी के समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए और विजयभाई तुम अमर रहो के नारे लगाए। इसके बाद घर पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत तमाम नेताओं ने रूपाणी को उनके आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले PM मोदी, कल विमान हादसे में हो गया था निधन
शाम पांच बजे रूपाणी के आवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमे भी बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अंतिम यात्रा राजकोट के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामनाथपारा श्मशान घाट पहुंची। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल ने उनको सलामी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.