फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fully back action of Indian armed forces says Ex-Defence Minister ak Antony

India vs PAK: पूर्व रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के एक्शन का किया समर्थन, बोले- सरकार ने उन्हें पूरी छूट दी

Sat, 10 May 2025 04:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 10 May 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Fully back action of Indian armed forces says Ex-Defence Minister ak Antony
एके एंटनी - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी संघर्ष में भारतीय सशस्त्र बलों का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी है और उनका पूरा समर्थन किया है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही तनाव शुरू हो गया था। जिसने बीते बुधवार को संघर्ष का रूप ले लिया, जब भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला बोला और कई आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के सशस्त्र बलों ने उसके हमले को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल से एयरबेस स्टेशन को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की
कर्नल सोफिया कुरैशी ने शनिवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान ने पूरी पश्चिमी सीमा पर लड़ाकू विमानों, लॉन्ग रेंज म्यूनिशन और ड्रोन्स से हमला किया। पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की गई, भारतीय सेना ने अधिकतर को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने सुबह हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करके पंजाब के एयरबेस स्टेशन पर हमले की कोशिश की। पाकिस्तान द्वारा नागरिक ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान के हथियार भंडार और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारत ने पांच खूंखार आतंकियों को मिट्टी में मिलाया; कंधार हाईजैक का वांछित ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक विमानों की आड़ में हमला कर रहा पाकिस्तान
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर हमला किया। ऐसे में भारत ने नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सटीकता से कार्रवाई की। पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के झूठे दावे फैलाए। कुपवाड़ा बारामूल, राजौरी और पुंछ में तोप मोर्टार से भीषण गोलीबारी की और भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed