फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Full vaccination mandatory for travel in Mumbai local trains for essential workers and government employees:

खुशखबरी: मुंबई में 28 अक्तूबर से चलेंगी सभी लोकल ट्रेनें, टीकाकरण के बाद ही यात्रा की मिलेगी अनुमति

Tue, 26 Oct 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 02:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। धीरे-धीरे स्थिति पहले जैसी होती जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई में अब सभी लोकल ट्रेनें चलने जा रही है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को टीका की दोनों खुराक लेना अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन
Full vaccination mandatory for travel in Mumbai local trains for essential workers and government employees:
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार (28 अक्तूबर) से सभी लोकल ट्रेनें चलने जा रही हैं। पहले की तरह ही सभी ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें कोरोना संक्रमण के कारण रोक दी गईं थी। लगातार घट रहे मामलों को देखते हुए सभी ट्रेनों को पहले की तरह पूरी क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने यात्रा करने वाले लोगों और सभी स्टाफ से टीका की दोनों खुराक लेना अनिवार्य कर दिया है। दोनों खुराक लेने वालों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी से किया जा रहा है। इससे पहले अगस्त महीने में उन लोगों को मुंबई लोकल की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक के बाद से 14 दिनों का अंतराल पूरा कर चुके थे। उन्हें स्मार्टफोन, वार्ड कार्यालयों और उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से सर्टिफिकेट प्राप्त करना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed