{"_id":"57b5eeb44f1c1b29156eb619","slug":"fs-level-talks-ball-in-pak-s-court-says-india","type":"story","status":"publish","title_hn":" विदेश सचिव वार्ता को लेकर भारत सख्त, गेंद अब पाकिस्तान के पाले में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेश सचिव वार्ता को लेकर भारत सख्त, गेंद अब पाकिस्तान के पाले में
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने अपने कूटनीतिक रुख को और सख्त करते हुए कहा है कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता का फैसला अब पाकिस्तान को लेना है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से पहले सीमा पार आतंकवाद पर बातचीत की शर्त को आगे बढाते हुए अपने एजेंडे में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को खाली कराने का मुद्दा भी शामिल कर लिया। विदेश सचिव एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को दो टूक कहा कि पाकिस्तान तय करे कि उसे सीमा पार आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर के टुकड़े पर अवैध कब्जा और टेरर कैंप बंद करने के मुद्दे पर बात करेगा या नहीं।
विज्ञापन
जयशंकर के मुताबिक अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है। अपने पाकिस्तानी समकक्ष एजाज एहमद चौधरी के कश्मीर पर बात करने की पेशकश पर जयशंकर ने कहा कि बात पहले घाटी में आतंकवाद को सीमा पार से मिल रही मदद पर होगी। जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का न्यौता स्वीकार है। लेकिन भारत ने बातचीत के लिए अपनी शर्त रख दी है। अब फैसला पाकिस्तान को लेना है।
विज्ञापन
विकास स्वरुप ने मीडिया ब्रिफ्रिंग में कहा कि विदेश सचिव ने 16 तरीख को लिखी चिट्ठी में कश्मीर पर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसपर पाकिस्तान को बोलने का कोई हक नहीं। जयशंकर ने अपने समकक्ष को लिखी चिट्ठी में साफ कर दिया कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर उन आतंकी सरगनाओं की मौजूदगी से इनकार करना बंद करे जो भारत में आतंकवाद को बढावा दे रहे हैं।
विज्ञापन