फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Frustrated with spam calls demanding money, man fabricates murder bid tale

Maharashtra: फर्जी फोन कॉल से तंग आकर युवक ने गढ़ी अगवा होने की झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 24 Dec 2024 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Dec 2024 10:46 PM IST
सार

Maharashtra: नागपुर के एक बीस वर्षीय युवक ने पैसे की मांग करने वाले फोन कॉल से तंग आकर खुद के अगवा होने की झूठी कहानी बनाई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उससे पैसे छीने गए और उस पर हमला किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर युवक के झूठ को पकड़ लिया। अब पुलिस परेशान करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Frustrated with spam calls demanding money, man fabricates murder bid tale
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवक पैसे की मांग करने वाली फर्जी फोन कॉल से परेशान था। इस परेशानी से बचने के लिए उसने एक झूठी कहानी गढ़ी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका कुछ लुटेरों ने अपहरण कर लिया और उसे जलाने की कोशिश की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चैतन्य उके (20 वर्षीय) ने कन्हान पुलिस को बताया कि चार लोग दो बाइक पर आए और उसे अंबेडकर चौक से अगवा करके गड़े घाट ले गए। जहां उन्होंने उससे 60 हजार रुपये छीन लिए और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की।  
विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कथित हमलावरों की जांच शुरू की। अंबेडकरनगर चौक इलाके के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि कुछ भी नहीं हुआ था। वीडियो फुटेज में उके को तरल पदार्थ की बोतल लेकर मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उके ने पुलिस को बताया कि उसने यह सारी कहानी इसलिए बनाई थी, क्योंकि उसे पैसे मांग की मांग करने वाली धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। इसलिए उसने सोचा अगर लोग यह पता चलेगा कि उस पर हमला हुआ  है, तो उनकी फर्जी कॉल आनी बंद हो जाएंगी। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने उसे धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed