फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From walking stick to baby walker Election Commission releases fresh list of 193 free poll symbols

ECI: बेंत से लेकर AC और वैक्यूम क्लीनर तक इन चुनाव निशानों पर उम्मीदवार मांगेगे वोट; आयोग ने जारी की नई सूची

Mon, 22 May 2023 08:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 22 May 2023 08:38 PM IST
सार

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय दल अपने सिंबल पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते हैं। वहीं निर्दलीय और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को समय-समय पर चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची में से अपने प्रतीकों का चयन करना होता है।

विज्ञापन
From walking stick to baby walker Election Commission releases fresh list of 193 free poll symbols
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आने वाले दिनों में निर्दलीय और गैर मान्यताप्राप्त दलों के उम्मीदवार बेंत, बेबी वॉकर, एयर कंडीशनर, गुब्बारा और चूड़ियां जैसे चुनाव निशानों पर वोट मांगते नजर आएंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने हाल ही में 193 मुक्त चुनाव निशानों की एक सूची जारी की है। जिसमें ऐसे निशानों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


15 मई को आयोग ने जारी की थी सूची
चुनाव आयोग ने 15 मई को निर्दलीय और गैर मान्यताप्राप्त दलों के उम्मीदवारों के लिए मुक्त चुनाव निशानों की नई सूची जारी की थी। इन मुक्त चुनाव निशानों में बेंत, बेबी वॉकर, एयर कंडीशनर, गुब्बारा, चूड़ियाँ, व्हील बैरो, सीटी, खिड़की, ऊन और सुई, तरबूज, अखरोट, बटुआ, वायलिन, वैक्यूम क्लीनर और तुरही आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय और राज्य के दल अपने चुनाव निशान पर लड़ते हैं चुनाव
 बता दें कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय दल अपने सिंबल पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते हैं। वहीं निर्दलीय और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को समय-समय पर चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची में से अपने प्रतीकों का चयन करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में होने हैं चुनाव
हाल ही में दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसके बाद अब साल 2023 के आखिर में मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव होने हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर और जनवरी 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा।  


कब-कब खत्म होगा विधानसभाओं का कार्यकाल
40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन जनवरी और छह जनवरी को समाप्त हो रहा है। साथ ही राजस्थान और तेलंगाना विधानसभाओं का कार्यकाल 14 जनवरी और 16 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed