फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From tomorrow, Modi plays Santa in Kaun Banega Crorepati scheme

रविवार से कौन बनेगा करोड़पति स्कीम के लिए सैंटा की भूमिका निभाएंगे PM मोदी

Sat, 24 Dec 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow, Modi plays Santa in Kaun Banega Crorepati scheme
नोटबंदी की घोषणा के बाद इस बार का क्रिसमस खास होने जा रहा है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए घोषित इनामी योजना (आप इसे कौन बनेगा करोड़पति) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांता क्लॉज की भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दो योजनाएं लॉन्च करेंगे। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ये दो योजनाएं लकी ग्राहक योजना और डिजी-धन व्यापारी योजना हैं। 
विज्ञापन


इन योजनाओं के तहत ग्राहक और व्यापारी करोड़ों रुपये जीत सकते हैं। 100 दिनों तक चलने वाली दोनों योजनाओं के तहत सरकार पर 340 करोड़ का भार आएगा। 

25 दिसंबर से शुरू हो रही लकी ग्राहक योजना के तहत हर रोज 15000 लोगों को लकी ड्रा के जरिए अगले 100 दिनों तक 1000 रुपये का इनाम मिलेगा। 

इस स्कीम में साप्ताहिक ड्रा के तहत सात विजेता 1 लाख रुपये का इनाम पा सकते हैं। डिजी धन व्यापारी योजना के तहत व्यापारी साप्ताहिक रूप से 7000 अवॉर्ड पा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा इनाम 50 हजार रुपये का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके अलावा 14 अप्रैल 2017 को मेगा अवॉर्ड कार्यक्रम होगा। इसमें 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख के इनाम 8 नवंबर से 13 अप्रैल के बीच डिजिटल माध्यमों से खरीददारी करने वाले लोगों को दिया जाएगा। 

व्यापारियों के लिए इस मेगा ड्रा योजना के तहत पुरस्कार राशि 50 लाख, 25 लाख और 5 लाख रुपए होंगे। 

इस अवॉर्ड के लिए 50 रुपये से लेकर 3000 रुपये के ऊपर ट्रांजेक्शन ही शामिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed